ltcg tax news hindi

LTCG TAX.

Economic Times की एक News के अनुसार वित्त मंत्रालय Capital Market के निवेशकों को उत्साहित करने का काम कर रहा है।

इसके लिए वित्त मंत्रालय में LTCG के बारे में फिर से विचार किया जा रहा है।

शायद ऐसा हो सकता है की 1 साल के बदले 3 साल से ज्यादा समय के निवेश को Long Term निवेश माना जाए।

और इस निवेश पर LTCG TAX फिर से हटा दिया जाए।

 

क्या है LTCG TAX ?


LTCG TAX का मतलब है Long Term Capital Gain Tax.

यानि लम्बे समय के निवेश से मिले हुए मुनाफे या रिटर्न पर लगने वाला Tax .

शेयर बाजार में 1 साल से ज्यादा समय के निवेश को Long Term Investment कहा जाता है।

यानि अगर आपने आज किसी कंपनी का शेयर ख़रीदा तो आज से 1 साल के बाद आप उसे बेचेंगे तो उसे Long Term Investment माना जाएगा।

और इस निवेश पर अगर आपको 1 लाख से ज्यादा रुपए का मुनाफा हो तो आपको अभी उस पर 10 % टैक्स देना पड़ता है।

 

कब लगाया गया था LTCG TAX ?


साल 2018 के Budget में वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली ने LTCG TAX को फिर से लागु किया था।

यह टैक्स 14 साल के बाद फिर से 2018 में लागु किया था।

तब बाजार को इस चीज़ की उम्मीद नहीं थी।

हालाकिं उस Level से बाजार काफी ऊपर तक गया था।

इस साल 5 july में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन द्वारा पेश किए गए Budget में भी 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई पर 42 % का Tax लगाया गया है।

इसमें सबसे ज्यादा नुकसान बहार के निवेशक यानि Foreign Portfolio Investors को नुकसान था।

यह वजह भी हो सकती है बाज़ार में आ रही बिकवाली की।

खबरों के अनुसार FPIs अपना निवेश लगातार बेच रहे है, जिस से बाजार में मंदी आ रही है।

Economic Times की ही News के अनुसार कुछ Officials द्वारा दी गई जानकारी से सरकार इसमें FPIs को राहत दे सकती है।

यह उन्ही के लिए लागु हो सकता है, जो FPIs Trust के तौर पर Registered होंगे।

अगर ऐसा होता है, तो बाज़ार को अच्छा Boost मिलेगा।

वैसे ही अगर वित्त मंत्रालय द्वारा सचमे यह LTCG TAX हटाया जाएगा तो वह बाज़ार के दूसरे Boost का काम करेगा।

 

Mutual Funds में निवेश पर असर:


LTCG TAX लगने से पहले Equity Mutual Funds में 1 साल से ज्यादा समय के निवेश से मिले रिटर्न पर कोई Tax नहीं लगता था।

लेकिन LTCG TAX लागु होने के बाद Equity Mutual Funds में भी यह TAX लगना शुरू हो गया था।

अब अगर वित्त मंत्रालय 1 साल के बदले 3 साल साल की अवधि पर LTCG हटा दे तो इस से निवेशकों को बहुत लाभ होगा।

जिस से Mutual Funds और शेयर बाजार दोनों में ही निवेश और बढ़ सकता है।

और इस से शेयर बाजार भी ऊपर उठ सकता है।

हलाकि इसके बारे में अभी तक Official Announcement तो नहीं आई है।

इस लिए यह एक संभावना है।

Note :

यह जानकारी Economic Times की Post से ली गई है।

इस लिए अधिक जानकारी वहा से ले सकते है।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।