दोस्तों चलिए जानते है आज शेयर बाजार में क्या क्या हुआ।
कैसा रहा आज का शेयर बाजार ? (Share Market Today)
आज यानी 27 अप्रेल को बाजार में सबसे पहल तेज़ी हुई और दोपहर तक यह तेज़ी कायम रही और बाजार नया हाई बनाता रहा फिर दोपहर 1 बजे के बाद मंदी शुरू हुई और बाजार निचे गिरता गया फिर आखिर में जिन लेवल पर बाजार खुला था उन लेवल के नज़दीक जाकर बंध हुआ।
आज Nifty का हाल (Today Market Nifty) :
शुक्रवार को निफ़्टी 9154 पर close हुआ था। लेकिन आज निफ़्टी 9259 पर यानी करीब 105 पॉइंट ऊपर खुला था और खुलने के साथ ही धीरे धीरे ऊपर निचे जाने लगा। फिर धीरे धीरे निफ़्टी ने करीब सुबह 10 बजकर 40 मिनिट के करीब दिन का high 9376 पर बनाया।
इसके बाद करीब 10:50 से लेकर 1 बजे तक निफ़्टी 9320 से 9360 की रेन्ज में फसा रहा। फिर निफ़्टी ने 9368 के लेवल से गिरना शुरू कर दिया। और आखिर में 3:30 बजे करीब 9273 पर close हुआ।
Inverted Hammer |
आज के Nifty के इस बर्ताव से Nifty की एक दिन की कैंडल एक इन्वर्टेड हैम्मर (Inverted Hammer) की कैंडल जैसी बनी है। आम तौर पर यह केंडल टॉप बनने का सिग्नल देती है और मंदी का सिग्नल देती है, क्युकी इस से पता चलता है की ऊपरी स्तर पर अभी भी बिकवाली हावी है लेकिन फिर भी अगर निफ़्टी 9375 – 9400 के लेवल के ऊपर निकलता है तो 9500 तक जा सकता है।
वाकई में क्या होगा वह तो कल देखते है।
आज Sensex का हाल (Today Market Sensex) :
Nifty की तरह ही आज Sensex भी Gap up ही खुला। यह करीब 332 पॉइंट ऊपर यानी 31659 पर खुला था। खुलते ही वह भी निफ्टी की तरह धीरे धीरे 10:40 तक बढ़ता रहा और उसने करीब 32103 का High बनाया।
इसके बाद करीब 11 से लेकर 1 बजे तक Sensex 31925 से 32050 की रेन्ज में फसा रहा। फिर Sensex ने 32066 के लेवल से गिरना शुरू कर दिया। और आखिर में 3:30 बजे करीब 31743 पर close हुआ।
Inverted Hammer |
आज के Sensex के इस बर्ताव से उस की एक दिन की कैंडल Nifty की तरह ही एक इन्वर्टेड हैम्मर (Inverted Hammer) की कैंडल जैसी बनी है। आम तौर पर यह केंडल टॉप बनने का सिग्नल देती है और मंदी का सिग्नल देती है, क्युकी इस से पता चलता है की ऊपरी स्तर पर अभी भी बिकवाली हावी है लेकिन फिर भी अगर Sensex 32100 के लेवल के ऊपर निकलता है तो 32400 तक जा सकता है।
Conclusion :
तो इस तरह बाजार आज बहुत gap up खुले फिर धीरे धीरे एक हाई बनाया और दो घंटे एक रेंज में फसे रहे फिर आखिर में वह खुलने के लेवल के नज़दीक ही बंध हुए। जो बर्ताव साफ़ ज़ाहिर करता है की ऊपर के लेवल पर अभी तो बिकवाली हावी है। अब देखते है की कल क्या होता है।
अगर आप शेयर बाज़ार से जुड़ी एसी ही जानकारी की Update free मे चाहते है, तो नीचे दिए गए Blue Color के (Subscribe to Updates) के Button को Click करके जो स्क्रीन खुलेगी उसमे yes का विकल्प select कर दीजिए।