sula-vineyards-ipo-gmp-today

जी हा IPO मे निवेश करने वाले लोगो के लिए खुशखबरी है। कल से दो IPO खुलने वाले है। जिसमे निवेश कर के आपको अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है। तो चलिए जान लेते है उन दो IPO के बारे मे जो कल से खुलने वाले है।

कल से खुलेंगे 2 बड़े IPO :

यहा हमने बारी बारी से इन दोनों IPO के बारे मे जानकारी दी है जो की कल से खुलने वाले है।

1) Sula Vineyards IPO Details in Hindi :

कल मतलब की 12 दिसम्बर से खुले वाले IPO मे से एक है Sula Vineyards है जो की 12 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक खुला रहने वाला है। Sula Vineyards कंपनी एक वाइन बनाने वाली कंपनी है। “RASA,” “Dindori“, “The source,” “Satori“, “Madera” और “Dia“ इन सब brand के जरिए यह वाइन बेचते है।

22 राज्यो मे फैला हुआ है इनका कारोबार। यह 35 अलग अलग देशो मे अपने products बेचते है। इनके पास कुल 6 मैनुफेक्चुरिंग फेसेलिटीस है जिसमे से 4 बीकानेर मतलब राजस्थान मे, 1 तुमकूरु मतलब कर्नाटक मे और 1 गुवाहाटी मतलब आसाम मे है।

यहा पढे : Promoter ने की ₹477 करोड़ की बिकवाली, 5 दिन मे फिसला 10%, आपके पास है यह शेयर?

Sula Vineyards IPO dates & price band in Hindi :

Open Date :December 12, 2022
Close Date :December 14, 2 022
IPO Size :Around ₹960 Cr.
Face Value :₹2 Per Share
Price Band :₹340 to ₹357 Per Share
Exchange :NSE & BSE
Retail Quota :35%
Lot Size :42 Shares
Min. Investment :₹14,994

Sula Vineyards IPO Allotment Date & Listing Date :

Open Date :December 12, 2022
Close Date :December 14, 2022
Sula Vineyards IPO Allotment Date : December 19, 2022
Refund Date for non-allotment :December 20, 2022
Credit of Shares :December 21, 2022
Sula Vineyards IPO Listing Date : December 22, 2022

Sula Vineyards IPO GMP Today (Grey Market Premium) :

GMP publish करने वाली अलग अलग websites के मुताबिक अभी Sula Vineyards IPO GMP ₹40 प्रति शेयर चल रहा है। मतलब की 1 Lot मे 42 शेयर के हिसाब से निवेशको को ₹1680 प्रति Lot का मुनाफा मिलने की उम्मीद है।

2) Abans Holdings IPO Details in Hindi :

कल मतलब की 12 दिसम्बर से खुले वाला दूसरा IPO है Abans Holdings जो की 12 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक खुला रहने वाला है। Abans Holdings Abans Group की financial servicies प्रदान करने वाली कंपनी है। जो निवेश प्रबंधन, ट्रेडिंग, ब्रोकिंग, गोल्ड रिफाइनिंग, गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं, कृषि व्यापार, फार्मास्यूटिकल्स वितरण, सॉफ्टवेयर विकास और रियल एस्टेट विकास में लगा हुआ है।

यहा पढे : 6 महीने मे भागा 65%, अब ₹372 जाएगा Tyre कंपनी का शेयर, Motilal Oswal ने दी Buy की rating

यह अपने clients को NBFC Business services, Agency Business services, Capital, और अन्य Business services जिसमे commodity trading, foreign exchange, stock broking, depositary services, asset management services, investment advisory services, और wealth management services आदि सामील है।

Abans Holdings IPO dates & price band in Hindi :

Open Date :December 12, 2022
Close Date :December 15, 2 022
IPO Size :Around ₹346 Cr.
Face Value :₹2 Per Share
Price Band :₹256 to ₹270 Per Share
Exchange :NSE & BSE
Retail Quota :60%
Lot Size :55 Shares
Min. Investment :₹14,850

Abans Holdings IPO Allotment Date & Listing Date :

Open Date :December 12, 2022
Close Date :December 15, 2022
Abans Holdings IPO Allotment Date : December 20, 2022
Refund Date for non-allotment :December 21, 2022
Credit of Shares :December 22, 2022
Abans Holdings IPO Listing Date : December 23, 2022

Abans Holdings IPO GMP Today (Grey Market Premium) :

GMP publish करने वाली अलग अलग websites के मुताबिक अभी Abans Holdings IPO GMP ₹15 प्रति शेयर चल रहा है। मतलब की 1 Lot मे 55 शेयर के हिसाब से निवेशको को ₹825 प्रति Lot का मुनाफा मिल सकता है।

निष्कर्ष :

तो दोस्तो यह है वह 2 IPO जो की कल से शुरू होने वाले है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।