adani ports promoter buying news hindi

दोस्तो आप लोग Adani Group के बारे मे तो जानते ही होंगे। पिछले कुछ टाइम से इस Group के सभी शेयर मे बहुत तेज़ी देखने को मिल रही है। आज हम आपको Adani Group के एक एसे शेयर के बारे मे बताने वाले है, जिसने अपने निवेशको का पैसा सिर्फ पिछले 4 महीने मे 3 गुना से भी ज्यादा कर दिया है। तो चलिए जान लेते है कौनसा है वह शेयर?

 

Adani के इस शेयर ने किया निवेशको को मालामाल :

Adani के जिस शेयर ने निवेशको को माला माल कर दिया है, वह शेयर और कोई नहीं बल्कि हाल ही मे List हुई Adani Group की FMCG कंपनी Adani Wilmar है। जी हाँ Adani Wilmar, इसी कंपनी ने पिछले 4 महीनो मे निवेशको को बड़ा पैसा बनाकर दिया है।

 

फरवरी 2022 मे हुई थी Adani Wilmar की Listing :

Adani Group की FMCG कंपनी Adani Wilmar का IPO फरवरी मे आया था। जिसमे Price Band 218 से 230 रुपए रखा गया था। मतलब की जिन निवेशको को Adani Wilmar के शेयर का allotment मिला था उनको 230 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से मिला था।

हालांकि Adani Wilmar की Listing के दिन इसने कुछ खास पैसा बनाकर नहीं दिया था। क्यूकी 230 रुपए IPO के Price के मुक़ाबले Adani Wilmar का शेयर करीब 5 रुपए के नुकसान के साथ 225 रुपए पर खुला था। लेकिन फिर उस दिन से लेकर आज तक Adani Wilmar के शेयर मे तूफानी तेज़ी देखने को मिल चुकी है।

 

35 रुपए ऊपर हुआ था Listing के दिन बंद :

Listing के दिन 225 रुपए पर खुलने के बाद Adani Wilmar मे तेज़ी का सिलसिला शुरू हुआ। Listing के दिन ही Adani Wilmar का शेयर करीब 35 रुपए ऊपर 265 रुपए पर Close हुआ था।

 

इस तारीख को बनाया 878 रुपए का High Adani Wilmar के शेयर ने :

फरवरी मे Listing के बाद से लेकर अभी तक 878 रुपए का High बना चुका है, Adani Wilmar का शेयर। यह high उसने 28 अप्रेल के दिन बनाया था। हालांकि उसके बाद बाज़ार पर हावी हो रही बिकवाली के कारण इस शेयर मे भी बिकवाली देखने को मिली थी। लेकिन फिर भी फरवरी से अभी मई के महीने तक सिर्फ इन 4 महीनो मे ही Adani Wilmar 230 रुपए के IPO के Price से 878 रुपए का High बना चुका है।

मतलब सिर्फ पिछले 4 महीनो के अंदर ही Adani Wilmar के शेयर ने निवेशको का पैसा 3.8 गुना कर दिया है। यदि किसी व्यक्ति ने IPO मे मिले हुए Adani Wilmar के शेयर 4 महीनो तक संभाल के रखे होते तो उसको 28 अप्रेल के दिन अपना निवेश 3.8 गुना दाम पर बेचने के मौका मिला होता।

 

शुक्रवार को बंद हुआ इतने रुपए पर :

28 अप्रेल को lifetime high बनाने के बाद मे Adani Wilmar मे भी बिकवाली देखने को मिली। साथ ही कल के दिन मतलब शुक्रवार 20 मई के दिन Adani Wilmar का शेयर करीब 701 रुपए पर Close हुआ है।

मतलब यदि किसी व्यक्ति ने अभी तक IPO मे मिले हुए Adani Wilmar के शेयर संभाल कर रखे होते तो आज भी उसका पैसा करीब 3 गुना से भी ज्यादा होता। एसे मे 1 लाख का निवेश आज भी 3 लाख रुपए बन चुका होता।

 

हाल ही मे खरीदी Kohinoor Brand :

Adani Wilmar वैसे तो बड़ी FMCG कंपनी थी ही लेकिन कुछ दिन पहले ही इसने Kohinoor Foods से Kohinoor Brand को खरीद लिया है। इसके बाद से Adani Wilmar आय के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बन चुकी है।

 

Adani Wilmar का PE Ratio है इतना :

Adani Wilmar के PE ratio की बात करे तो इसका PE अभी करीब 118 गुना है। मतलब की Adani Wilmar का शेयर का दाम उसके शुध्ध मुनाफे से करीब 118 गुना है। जो की उसी Sector के PE Ratio 43 से बहुत ज्यादा है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Adani Wilmar वह शेयर था जिसने सिर्फ पिछले 4 महीनो मे ही निवेशको का पैसा 3.8 गुना कर दिया है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : हमने यहाँ पर Adani Wilmar के बारे मे सिर्फ आपको जानकारी दी है। हम किसी भी शेयर मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।