best-agro-life-share-news-hindi

जी हा इस कंपनी मे promoter ने खुले बाज़ार से 23 करोड़ से भी ज्यादा के शेयर खरीदे है। इसी दिन इस कंपनी का शेयर रॉकेट की तरह भागा है। आज हम आपको इसी के बारे मे जानकारी देने वाले है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी?

Promoter ने खरीदे ₹23 करोड़ के शेयर :

Bombay Stock Exchange पर से मिली जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर यानी कल के दिन मे इस कंपनी के promoter ने खुले बाज़ार से कंपनी के करीब 1 लाख 47 हजार 481 शेयर खरीदे है। इन शेयर की value करीब 23.8 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की है। मतलब की promoter ने इस कंपनी मे खुले बाज़ार से ही 23.8 करोड़ रुपए की ख़रीदारी की है।

BSE के मुताबिक इतनी बड़ी ख़रीदारी करने वाले Promoter का नाम है Vimal Kumar जो की कंपनी के promoter और director दोनों है। जिस कंपनी मे इनहोने बड़ी ख़रीदारी करी है उस कंपनी का नाम है Best Agrolife Ltd।

शेयर भागा रॉकेट की तरह :

Promoter की ख़रीदारी करने के 1 दिन पहले मतलब की 14 नवंबर के दिन Best Agro Life share price 1547 रुपए था। जो की कल के दिन मे intraday मे 1699 रुपए का high बनाकर आखिर मे 1662 रुपए पर बंद हुआ था। जो की 14 नवंबर के दिन के closing price 1547 रुपए से करीब 7.44% ऊपर था। मतलब की इस कंपनी के शेयर मे सिर्फ कल के 1 ही दिन मे 7.44% का उछाल देखने को मिला है।

यदि कंपनी के नतीजो की बात करे तो सितंबर तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 130 करोड़ रुपए का रहा। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे सिर्फ 25 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 5 गुना से भी ज्यादा हुआ है। वही तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी कंपनी का मुनाफा 40 करोड़ मे से 130 करोड़ मतलब की 3 गुना से भी ज्यादा हुआ है।

निष्कर्ष:

तो दोस्तो Best Agrolife Ltd है वह कंपनी जिसमे promoter ने खुले बाज़ार से 23.8 करोड़ रुपए के शेयर खरीदकर निवेश किया है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।