aditya-birla-fashion-share-price-target-2023

दोस्तो Electric Vehicles Auto Sector मे बड़ा बदलाव ला सकते है। जिसमे से कुछ कुछ तो शुरू भी हो चुके है। साथ मे Petrol Diesel के बढ़ते दाम और ज्यादा Growth देंगे। क्यूकी एक limit के बाद Petrol – Diesel के price ज़्यादातर लोगो के Budget से बाहर हो जाते है। एसे मे Electric Vehicles उनके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते है।

जिस से इस Industry को काफी Boom मिलेगा। आज हम आपको एक इसी से जुड़ी कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है। इस कंपनी का शेयर आपको 20% का मुनाफा दे सकता है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी ?

 

20% मुनाफा दे सकता है यह Electric Vehicles से जुड़ी कंपनी का शेयर :

Electric Vehicle से जुड़ी कंपनी जो की आपको 20% मुनाफा दे सकती है उसका नाम है Bosch Ltd. हाल ही मे इस पर शेरखान ब्रोकरेज ने ख़रीदारी की सलाह दी है। साथ ही Bosch Ltd के शेयर पर करीब 19135 रुपए का target भी दिया है। अभी Bosch Ltd का शेयर 15975 रुपए प्रति शेयर चल रहा है। मतलब निवेशको को यहा से करीब 3160 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिल सकता है।

यहा पढे : ₹1000 discount मे मिल रहा है Tata का यह दमदार शेयर, कमा सकते है मौटा पैसा।

अगर प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो निवेशको को यहा से करीब 20% का मुनाफा मिल सकता है। यदि कोई शेयर बाज़ार के जोखिम को समजने वाला निवेशक इस level पर Bosch Ltd के शेयर मे 1 लाख रुपए का निवेश करे तो experts की राय के मुताबिक निवेशक को उसके उस 1 लाख के निवेश पर 20% के हिसाब से 20 हजार रुपए का मुनाफा मिल सकता है।

 

एसे रहे इस बार के नतीजे :

Bosch Ltd को वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 351 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 482 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 27% से कम हुआ है।

यदि कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 3311 करोड़ रुपए की रही। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 3218 करोड़ रुपए की थी। मतलब की कंपनी की आय साल दर साल के हिसाब से करीब 3% से बढ़ी है। आय 3% बढने के बावजूद मुनाफे मे 27% की कमी आने का मुख्य कारण कंपनी के Operating Profit Margin मे आयी कमी है। जो की इस तिमाही मे करीब 13% का ही रहा है। जो पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 19% का था।

अगर तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 235 करोड़ रुपए का था। जो की इस तिमाही मे मतलब की चौथी तिमाही मे बढ़कर करीब 351 करोड़ रुपए का हो चुका है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से Bosch Ltd का मुनाफा करीब 49% से बढ़ा है।

यहा पढे : ₹83 हजार कमाने का मौका, इस कंपनी का शेयर दे सकता है आपको बड़ा पैसा।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 3109 करोड़ रुपए की थी। जो की इस चौथी तिमाही मे बढ़कर 3311 करोड़ रुपए की हो चुकी है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय करीब 6.5% के हिसाब से बढ़ी है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Bosch Ltd है वह Electric Vehicles से जुड़ी कंपनी जिसका शेयर आपको 20% मुनाफा दे सकता है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।