RCF Dividend News HindiRCF Dividend News Hindi

आज हम एसी एक कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जो की जल्द ही 8 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। मतलब यदि किसी के पास इसके 100 शेयर भी होंगे तो कंपनी उसको करीब 800 रुपए का dividend देगी। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह बड़ा dividend देने वाली कंपनी?

 

₹8 प्रति शेयर का dividend देगी यह कंपनी :

जो कंपनी जल्द ही अपने निवेशको को 8 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है उस कंपनी का नाम है CRISIL. हाल ही मे कंपनी ने निवेशको को करीब 800% का dividend देने का ऐलान किया है। अभी CRISIL के शेयर की face value करीब 1 रुपए चल रही है। मतलब की निवेशको को कंपनी 800% के हिसाब से 8 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। जो की कंपनी द्वारा 18 अगस्त के दिन दीया जाएगा।

यहा पढे : इस 1 शेयर से कमा सकते है 38 हजार रुपए, click कर के जानिए कंपनी का नाम।

अगर आपको 800 रुपए का कुल dividend चाहिए तो आपके पास इस कंपनी के 100 शेयर होने चाहिए। तभी कंपनी आपको हर शेयर पर 8 रुपए एसे कुल 800 रुपए का dividend देगी।

 

एसे रहे कंपनी के नतीजे :

CRISIL अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश कर चुकी है। जिसमे कंपनी को करीब 137 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 101 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 35% से बढ़ा है। यदि कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे कंपनी की आय करीब 669 करोड़ रुपए की रही। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 529 करोड़ रुपए की रही। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 26% की बढ़ौतरी देखने को मिली है।

यहा पढे : ₹32 हजार कमाकर दे सकती है यह Energy कंपनी, यह है कंपनी का नाम।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 122 करोड़ रुपए का था। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 137 करोड़ रुपए का हो चुका है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 12% से बढ़ा है। यदि कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 595 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मे करीब 669 करोड़ रुपए की हो चुकी है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 12% की बढ़त देखने को मिली है।

 

एसी है कंपनी की आर्थिक स्थिति :

CRISIL की आर्थिक स्थिति की बात करे तो अभी कंपनी पर करीब 105 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जबकि कंपनी के पास reserves के रूप मे 1565 करोड़ रुपए का पैसा है। इसके साथ ही कंपनी के पास करीब 7 करोड़ रुपए का शेयर केपिटल है। मतलब की कंपनी के पास उसके ऊपर के कर्ज़ से 15 गुना से भी ज्यादा  खुद का पैसा है, जो की मंदी के दिनो मे कंपनी को कर्ज़ के बौज के तले दबने नहीं देगा। मतलब कंपनी की आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो CRISIL है वह कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को 8 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा देने वाली है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।