torrent pharma share price target 2023

आज हम आपको एक एसी Laboratory की कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जो की जल्द ही अपने निवेशको को करीब 6 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। मतलब की अगर किसी व्यक्ति के पास इस कंपनी के 100 शेयर होंगे तो कंपनी उसे कुल 600 रुपए का dividend देगी। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी ?

 

₹6 प्रति शेयर का dividend देगी यह Lab कि कंपनी :

यहा पर हम जिस Laboratory की कंपनी के बारे मे बात कर रहे है उस कंपनी का नाम है Dr. Lal Pathlabs. हाल ही मे Dr. Lal Pathlabs के द्वारा अपने निवेशको के लिए 60% के dividend का ऐलान किया गया है। अभी Dr. Lal Pathlabs के शेयर की face value करीब 10 रुपए चल रही है। मतलब की निवेशको को कंपनी 60% के हिसाब से 6 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी।

कंपनी ने किन निवेशको को dividend देना है उसकी list निकालने के लिए record date 9 August को चुना है। मतलब की जिन जिन निवेशको के demat account मे 9 August के दिन Dr. Lal Pathlabs के शेयर होंगे कंपनी सिर्फ उनही निवेशको को 6 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी। 9 august के दिन आपके demat account मे Dr. Lal Pathlabs के शेयर हो उसके लिए आपको उसके कम से कम 2 कारोबारी दिन पहले Dr. Lal Pathlabs के शेयर खरीदने पड़ेंगे। तभी आपके demat account मे 9 august के दिन उसके शेयर आएंगे और कंपनी आपको 6 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी।

 

एसे रहे कंपनी के इस बार के नतीजे :

Dr. Lal Pathlabs के द्वारा अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए जा चुके है। जिसमे कंपनी को करीब 58 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 131 करोड़ रुपए का था। मतलब की Dr. Lal Pathlabs का मुनाफा साल दर साल के हिसाब से करीब आधा से भी कम हो चुका है। यदि कंपनी की आय की बात करे तो इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे कंपनी की आय करीब 503 करोड़ रुपए रही। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 607 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे भी करीब 104 करोड़ रुपए की कमी आयी है।

यदि तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 61 करोड़ रुपए का रहा है। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 58 करोड़ रुपए का रहा। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 5% से कम हुआ है। अगर कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 486 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मे करीब 503 करोड़ रुपए की हो चुकी है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय करीब 3.5% से बढ़ी है।

मतलब की Dr. Lal Pathlabs के इस बार के नतीजे साल दर साल और तिमाही दर तिमाही दोनों तरह से कमजोर ही रहे है।

 

एसी है कंपनी की आर्थिक स्थिति :

अगर Dr. Lal Pathlabs की आर्थिक स्थिति की बात करे तो अभी कंपनी पर करीब 532 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जबकि कंपनी के पास reserves के रूप मे 1425 करोड़ रुपए के reserves है। जिसके साथ कंपनी के पास शेयर केपिटल के रूप मे करीब 83 करोड़ रुपए है। मतलब की कंपनी के पास कर्ज़ से करीब 3 गुना खुद का पैसा है। जो की एक अच्छी आर्थिक स्थिति है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Dr. Lal Pathlabs है वह कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को करीब 6 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।