Shriram Finance dividend news hindi

दोस्तो शेयर बाजार में dividend पैसे कमाने का एक ऐसा तरीका है जिसमे निवेशको को ज्यादा कुछ करने की जरूरत नही होती। सिर्फ यह देखना है कि कंपनी द्वारा जाहिर की गई record date पर उनके demat account में कंपनी का शेयर हो। आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देंगे जो कि जल्द ही अपने निवेषको को करीब 2100% का dividend देने वाली है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी ?

 

जल्द ही 2100% dividend देगी यह motor कंपनी :

यहां हम जिस कंपनी के बारे में बात करने वाले है वह एक Motor कंपनी है, इसका Two Wheeler बहुत ही मशहूर है। हम बात कर रहे है Royal Enfield brand में Bullet बनाने वाली कंपनी Eicher Motors की। जी हां Eicher Motors ही है वह कंपनी जो कि जल्द ही अपने निवेषको को करीब 2100% का dividend देने वाली है। अभी Eicher Motors के शेरा की Face Value करीब 1 रुपए चल रही है। मतलब निवेषको को कंपनी 2100% के हिसाब से करीब 21 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी।

किन किन निवेशको को यह dividend देना है उसके लिए अभी तक कंपनी ने record date के बारे मे कोई जानकारी नहीं दी है। इस लिए अभी तो किस दिन आपके पास शेयर होने चाहिए यह बताना मुश्किल है। जिस दिन कंपनी record date रखेगी उसी दिन आपके demat account मे उसके शेयर होना बहुत जरूरी है। तभी आपको कंपनी 21 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी।

 

एसे थे कंपनी के नतीजे :

अगर Eicher Motors के नतीजो की बात करे तो कंपनी को वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 610 करोड़ रुपए का मुनाफा मिला है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब करीब 526 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 16% के हिसाब से बढ़ा है। यदि कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 3193 करोड़ रुपए की रही। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 2940 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 8.5% की बढ़त देखने को मिली है।

यदि तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 456 करोड़ रुपए का था। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 610 करोड़ रुपए का हो चुका है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 33% से बढ़ा है। अगर कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 2881 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मे करीब 3193 करोड़ रुपए की हो चुकी है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय करीब 11% से बढ़ी है।

मतलब की Eicher Motors के नतीजे साल दर साल और तिमाही दर तिमाही के हिसाब से ठीक ठाक रहे है।

 

एसी है कंपनी की आर्थिक स्थिति :

अगर Eicher Motors की आर्थिक स्थिति के बारे मे बात करे तो अभी कंपनी पर करीब 108 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जबकि कंपनी के पास 12581 करोड़ रुपए के reserves है और 27 करोड़ रुपए का शेयर केपिटल है। मतलब की कंपनी का कर्ज़ कंपनी के खुद के पैसे से बहुत ही कम है। जो की एक बहुत ही अच्छी आर्थिक स्थिति कही जा सकती है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Eicher Motors है वह Motor की कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को 2100% का dividend देने वाली है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।