Gillette India dividend news hindi

अगर आप अच्छा dividend देने वाली कंपनी की तलास मे है तो आपको इस post को पूरी जरूर पढ़ना चाहिए। आज हम आपको एक एसी कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जो की 36 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी ?

 

मुनाफा हुआ दुगना तो यह FMCG कंपनी निवेशको को बाटेगी ₹36 प्रति शेयर dividend : 

हम यहा पर एक FMCG कंपनी के बारे मे बात कर रहे है। इस कंपनी का नाम है Gillette India Ltd. कुछ दिनो पहले ही इसने अपने जून तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे कंपनी का मुनाफा करीब 68 करोड़ रुपए का रहा है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही मे करीब 28 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब दुगना से भी ज्यादा हो चुका है। जबकि मार्च तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 69 करोड़ रुपए का था। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 1 करोड़ रुपए से कम हुआ है।

मुनाफा दुगना तो हुआ ही है, साथ मे कंपनी ने अपने निवेशको को dividend देने का ऐलान भी किया है। कंपनी ने अपने निवेशको को करीब 3600% का dividend देने का ऐलान किया है। अभी कंपनी के शेयर की face value करीब 10 रुपए की है। मतलब की 3600% के हिसाब से कंपनी अपने निवेशको को करीब 36 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। मतलब अगर किसी के पास Gillette India Ltd के 10 शेयर भी होंगे तो कंपनी उनको 360 रुपए का कुल dividend देगी। यह dividend कंपनी सीधा उनके demat account से लिंक किए हुए bank account मे जमा कर देगी।

यहा पढे : Adani Green के अलावा Adani Group की यह 3 कंपनियाँ भी घिरी है कर्ज़ के बौज़ से, क्या आपका है किसी मे निवेश?

अगर कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो जून तिमाही मे Gillette India Ltd की आय करीब 553 करोड़ रुपए की रही। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 436 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय करीब 27% से बढ़ी है। वही मार्च तिमाही मे कंपनी की आय करीब 567 करोड़ रुपए की थी। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

अगर आप शेयर बाज़ार से जुड़ी एसी ही जानकारी की Update free मे चाहते है, तो नीचे दिए गए Blue Color के (Subscribe to Updates) के Button को Click करके जो स्क्रीन खुलेगी उसमे yes का विकल्प select कर दीजिए।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।