Nureca-Ltd-share-price-news-hindi

Promoter ने इस कंपनी मे खुले बाज़ार मे ₹1324 करोड़ के शेयर, उसी दिन शेयर मे दिखी है भारी गिरावट। आज हम आपको इसी के बारे मे जानकारी देने वाले है। तो चलिए जानते है कौनसी है यह कंपनी?

Promoter ने बेच डाले ₹1324 करोड़ के शेयर :

BSE की website पर से मिली जानकारी के मुताबिक 16 दिसम्बर के दिन खुले बाज़ार मे इस कंपनी के promoter ने कंपनी के 77 लाख 85 हजार 819 शेयर की बिकवाली करी है। इस कुल बिकवाली की value करीब 1324 करोड़ रुपए की है। मतलब Promoter के द्वारा इस कंपनी के 1324 करोड़ रुपए के शेयर की बिकवाली की गई है।

जिन Promoter ने यह बिकवाली करी है, उसका नाम है Pfaudler Inc. मतलब की इतनी बड़ी बिकवाली इसकी promoter कंपनी ने करी है। जिस कंपनी के शेयर बेचे गए है, उस कंपनी का नाम है GMM Pfaudler Ltd. जी हा यही है वह कंपनी जिसमे promoter ने भारी भरकम बिकवाली करी है।

यहा पढे : ₹300 तक हो सकता है List, आज से खुलेगा इस Toaster बनाने वाली कंपनी का IPO, इस दिन होगी listing…

शेयर गिरा धड़ाम :

BSE से मिली जानकारी के मुताबिक इस कंपनी मे यह बिकवाली 16 दिसम्बर के दिन करी गई है। अगर उसके पहले मतलब की 15 दिसम्बर के दिन की बात करे तो उस दिन GMM Pfaudler Share Price बाज़ार के साथ 1924.7 रुपए पर बंद हुआ था। जो की उसके अगले दिन मतलब 16 दिसम्बर को सीधा 1644 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ था।

मतलब की एक ही दिन मे GMM Pfaudler Share Price मे 280 रुपए प्रति शेयर की गिरावट हुई है। यदि प्रतिशत मे कहे तो 1 ही दिन मे करीब 15% गिर गया था इस कंपनी का शेयर। यदि किसी निवेशक ने 15 दिसम्बर को इस कंपनी मे 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो उसको सिर्फ 1 ही दिन मे करीब 15 हजार रुपए का नुकसान हो चुका होता। लेकिन शेयर बाज़ार मे रिस्क है यह तो हर किसी निवेशक को पता ही होता है।

यहा पढे : ₹90 हजार का मुनाफा दिया सिर्फ 1 साल मे, अब 1 शेयर को बदलेगी 5 मे, इस दिन रखी है record date

निष्कर्ष :

तो दोस्तो GMM Pfaudler Ltd है वह कंपनी जिसमे प्रमॉटर ने खुले बाज़ार मे 1324 करोड़ रुपए की बिकवाली करी है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।