jspl-share-pledging-news-hindi

इस कंपनी के promoter ने 268 करोड़ रुपए के शेयर जो गिरवी रखे थे वह छुड़वाए है। इस कंपनी का शेयर 1.5 गुना तक हो चुका है। आज हम आपको इसी के बारे मे जानकारी देने वाले है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी?

Related Posts :

Promoter ने छुड़वाए ₹268 करोड़ के शेयर :

BSE की website से मिली जानकारी के मुताबिक 5 जनवरी 2023 को इस कंपनी के promoter ने इस कंपनी के करीब 45 लाख 18 हजार 800 शेयर जो की गिरवी रखे थे वह छुड़वाए है। मिली जानकारी के मुताबिक छुड़वाए गए इन शेयर की value 268 करोड़ 21 लाख 33 हजार 740 रुपए है। मतलब की इस कंपनी के promoter ने कंपनी के करीब 268 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के शेयर छुड़वाए है।

इस बात की जानकारी Stock Exchange को करीब 2 दिन बाद मतलब की 7 जनवरी 2023 के दिन दी गई है। BSE के मुताबिक इतनी बड़ी राशि के शेयर छुड़वाने वाला promoter एक कंपनी है। Promoter Group की इस कंपनी का नाम है Opelina Sustainable Services Private Limited. साथ ही जिस कंपनी के इतनी बड़ी राशि के शेयर छुड़वाए गए है उस कंपनी का नाम है JINDAL STEEL & POWER LTD.

यहा पढे : जल्द ही 24% मुनाफा देगा Mahindra का यह बड़ा शेयर, इन Experts ने कहा खरीदो

6 महीने मे 1.5 गुना हुआ शेयर :

6 महीने पहले JINDAL STEEL & POWER LTD Share Price 355 रुपए पर चल रहा था। जो की अभी 6 महीने के बाद करीब 600 रुपए पर चल रहा है। मतलब की पिछले 6 महीने मे JINDAL STEEL & POWER Share Price मे 245 रुपए प्रति शेयर की बढ़त हुई है। मतलब की पिछले 6 महीने मे इस कंपनी का शेयर 50% नहीं बल्कि 70% बढ़ चुका है।

अगर 6 महीने पहले इस कंपनी मे किसी ने 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो अभी 6 महीने बाद इस कंपनी ने उसके 1 लाख को 1 लाख 70 हजार रुपए बना दिया होता। मतलब की हर 1 लाख रुपए पर निवेशक 70 हजार रुपए का मुनाफा कमा चुके है। यदि कंपनी की आर्थिक स्थिति की बात करे तो कंपनी पर अभी 14435 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जिसके सामने कंपनी के पास सिर्फ reserves और surplus मे 37742 करोड़ रुपए है। जो की एक बहुत अच्छी आर्थिक स्थिति दर्शाता है।

यहा पढे : खुले बाज़ार मे Promoter ने बेच दिए ₹16 करोड़ के शेयर, क्या आपके पास है?

निष्कर्ष :

तो दोस्तो JINDAL STEEL & POWER LTD है वह कंपनी जिसके promoter ने 268 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के शेयर छुड़वाए है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

Related Posts :
अगर आप शेयर बाज़ार से जुड़ी एसी ही जानकारी की Update free मे चाहते है, तो नीचे दिए गए Blue Color के (Subscribe to Updates) के Button को Click करके जो स्क्रीन खुलेगी उसमे yes का विकल्प select कर दीजिए।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।