आप सब जानते ही होंगे की पिछले कुछ हफ्तों से शेयर बाजार में थोड़ी बहुत मंदी आयी है, लेकिन पिछले एक साल में कोरोना की वजह से किए गए लोक डाउन के समय से शेयर बाजार बहुत ही ऊपर चढ़ गए है। ऐसे में आज हम ऐसी 4 कंपनीओ के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने सिर्फ पिछले 6 महीने में ही अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।

 

2 गुना हुए यह 4 शेयर सिर्फ पिछले 6 महीने में :

 

यह ऐसे शेयर है, जो की पिछले सिर्फ 6 महीनो में अपने निवेशकों को दो गुना और कुछ में तो उस से ज्यादा भी रिटर्न दे चुके है। तो चलिए जानते है, उनके बारे में।

 

1) Hindalco Indusries : 

 

पिछले 6 महीनो में अपने निवेशकों का पैसा 2 गुना  करने वाले शेयर की लिस्ट में पहला नाम है, Hindalco Industries का जो की एक Metal Sector की कंपनी है।

 

hindalco share news in hindi
उसके शेयर का दाम पिछले साल यानी साल 2020 में सितंबर महीने में Hindalco के एक शेयर का उच्चतम स्तर 197 रूपए था और न्यूनतम स्तर 154 रूपए था। अगर दोनों का औसत दाम देखा जाए तो करीब 175 रूपए आता है।

 

और इस हफ्ते के अंत में यानी 1 अप्रेल 2021 को Hindalco कंपनी  के एक शेयर का दाम करीब 350 रूपए हो गया है, यानी पिछले 6 महीनो में अपने निवेशकों के पैसे दोगुना कर दिए है।

 

आपने पिछले साल सितंबर महीने में 1 रूपए निवेश किए होते तो आज 2 लाख रूपए बन गए होते।

 

2) Tata Motors : 

 

अगला शेयर है, Tata Motors जिसके बारे में तो शायद आप जानते ही होंगे की उसने साल 2016 से लेकर पिछले साल (2020) के मार्च महीने तक बहुत भारी मंदी का सामना किया था।

 

एक समय वह भी आया था की उसने अपने साल 2011 के  न्यूनतम स्तर को भी तोड़ दिया था और करीब 63 रूपए तक गिर गया था। हालांकी उसके बाद से ही उसमे जो तेज़ी का दौर शुरू हुआ है, वह सिर्फ पिछले कुछ हफ्तों तक चल रहा था। .

 

tata motors share price news

 

पिछले साल यानी साल 2020 में सितंबर महीने में Tata Motors के एक शेयर का High 155 रूपए था और Low 122 रूपए था। अगर दोनों का औसत दाम देखा जाए तो करीब 138 रूपए होता है।

 

और इस हफ्ते के अंत में यानी 1 अप्रेल 2021 को उसके एक शेयर का दाम करीब 307 रूपए हो गया है, यानी पिछले 6 महीनो में अपने निवेशकों के पैसे 2.2 गुना कर दिए है। यानी अगर  पिछले साल सितंबर महीने में 1 रूपए निवेश किए होते तो आज 2 लाख 20 हजार रूपए बन गए होते।

 

3) Tata Steel :

 

पिछले 6 महीनो में 2 गुना पैसा करने वाले शेयर में तीसरा शेयर है, Tata Steel जो भी Tata Group की Metal Sector की कंपनी है।

 

tata steel share news in hindi

 

उसने भी अपने निवेशकों का पैसा करीब 6 महीनो में 2 गुना से भी ज्यादा कर दिया है, क्युकी उसके एक शेयर का दाम पिछले साल के सितम्बर महीने में औसत 392 रूपए था, जो की इस महीने की 1 तारीख को 869 रूपए तक पहुंच गया है, यानी करीब 2 गुना से भी ज्यादा हो गया है।

 

इस तरह Tata Steel के निवेशकों को भी 100 % से ज्यादा रिटर्न मिल गया है।

 

4) Adani Transmission :

 

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है, Adani Transmission जो की Adani Group की Power Transmission की कंपनी है,  वह भी अपने group के ज्यादातर शेयर के साथ ही अपने निवेशकों के पैसे बनाने में पीछे नहीं रही है।

 

adani transmission share news

 

बल्कि उसने तो अपने निवेशकों का पैसा पिछले 6 महीनो में करीब 4 गुना कर दिया है, यानी अगर किसी ने सिर्फ 6 महीने पहले 1 लाख रूपए निवेश किए होते तो आज उसके निवेश की कीमत करीब 4 लाख रूपए हो चुकी होती।

 

क्युकी पिछले साल के सितंबर महीने में उसके एक शेयर का औसत दाम 256 रूपए था, जो की 1 अप्रेल 2021 को करीब 999 रूपए हो गया है, जी हां 999 रूपए यानी की करीब करीब 4 गुना हो गया है।

 

यह तो सिर्फ 4 शेयर हमने सिर्फ उदहारण देने के लिए बताए है, बाकी ऐसे तो कई शेयर है, जिन्होंने अपने निवेशकों को बहुत अच्छा रिटर्न दिया है। इस लिए शेयर बाजार में  पैसा तो बनता है, लेकिन हमें सही समय में सही दाम पर अच्छी कंपनीओ में निवेश करना चाहिए।

 

Note : यहाँ पर हमने सिर्फ आपको  उदहारण के लिए ही इन शेयर के नाम लिए है, हम किसी को निवेश करने की कोई सलाह नहीं देते है। कृपया कोई भी निवेश सोच समज कर ही करे।   

 

धन्यवाद।

 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।