titan-share-price-target-2023

दोस्तो आप Tata Group के बारे मे तो जानते ही होंगे। पीढ़ियो से चल रहे इस Group की बहुत सी कंपनियाँ भारतीय शेयर बाज़ार मे listed है। इनकी एक अलग ही पहचान की वजह से इनकी कंपनी मे लोग काम करना भी बहुत पसंद करते है, साथ ही इनकी कंपनी मे निवेश करना भी लोग बहुत पसंद करते है। इनकी कंपनियाँ लंबे समय मे बड़ा मुनाफा देती भी है। आज हम आपको इनकी ही एक कंपनी के बारे मे बताने वाले है।

 

10 गुना होंगे Tata की इस बड़ी कंपनी के शेयर :

हम Tata Group की जिस कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है, उस कंपनी के शेयर जल्द ही 10 गुना होने वाले है, इस कंपनी का नाम है Tata Steel . जी हा दोस्तो हाल ही मे कंपनी ने इसके बारे मे announcement किया है, की जल्द ही कंपनी के शेयर 10 गुना हो जाएंगे। बीते दिनो ही Tata Steel कंपनी ने अपने शेयर को split करने के बारे मे जानकारी दी है और हाल ही मे उसके लिए record date भी तय की है।

इसके लिए कंपनी ने 1:10 का split ratio तय किया है। मतलब की कंपनी के 1 शेयर के 10 शेयर बना दिए जाएंगे। उदाहरण के तौर पर अगर अभी Tata Steel के कुल 100 शेयर उपलब्ध है, तो Split होने के बाद हर 1 शेयर को 10 शेयर मे बदलकर कुल 1000 शेयर हो जाएंगे। जिसके लिए कंपनी ने record date के रूप मे 29 जुलाई को चुना है।

 

तो क्या आपका पैसा 10 गुना हो जाएगा ?

अब 1 शेयर को 10 शेयर मे बदल ने पर सामान्य रूप से आम व्यक्ति को लगेगा ही की उसके बाद उसका पैसा 10 गुना हो जाएगा। लेकिन हकीकत मे एसा नहीं होता। जब भी किसी कंपनी का शेयर split हो जाता है तो उसी हिसाब से कंपनी के नए शेयर के दाम भी उसके पुराने शेयर के दाम से अलग हो जाते है।

उदाहरण के तौर पर अगर कंपनी A के कुल 100 शेयर अभी बाज़ार मे है और उस हर एक शेयर की कीमत 50 रुपए है। अब कंपनी A अपने शेयर को split कर के 1 शेयर को 10 शेयर मे बदल देती है। तो एसे मे उसके कुल 1000 शेयर, बाज़ार मे हो जाएंगे। और उस हर एक शेयर की कीमत 50/10 मतलब की 5 रुपए प्रति शेयर की हो जाएगी।

यहा पढे : Stock Split को विस्तार से उदाहरण के साथ यहा से समजे। 

अगर आपने कंपनी A मे 100 रुपए निवेश किए थे मतलब की आपके पास कंपनी के 50 रुपए वाले 2 शेयर पहले थे। अब stock split होने के बाद आपके पास कंपनी के 20 शेयर हो जाएंगे और उस हर एक शेयर की किमत 5 रुपए हो जाएगी। जिस से आपका निवेश उतना का उतना ही रहेगा।

 

47% बढ़ा Tata Steel का मुनाफा :

अगर Tata Steel के नतीजो की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी को करीब 9756 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 6644 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 47% से बढ़ा है।

कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 69324 करोड़ रुपए की रही। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे 50028 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे भी 38% की बढ़त देखने को मिली है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Tata Steel है वह Tata Group की कंपनी जिसके शेयर कुछ ही समय मे 1 मे से 10 मतलब की 10 गुना होने वाले है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।