adani port share price target 2023

Adani Group भारत के बड़े Business Group मे से एक है। इस Group की बहुत सी कंपनियाँ शेयर बाज़ार मे listed है। इनमे से ज़्यादातर ने अपने निवेशको को बड़ा मुनाफा दे दिया है। आज हम आपको इसी Group की एक कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है। इस कंपनी ने हाल ही मे अपने नतीजे पेश किए है, जिसमे इसका मुनाफा करीब 17 गुना बढ़ चुका है। साथ ही इसका शेयर सिर्फ पिछले 1 महीने से कम दिनो मे निवेशको को 32% मुनाफा दे चुका है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी ?

 

17 गुना हुआ मुनाफा Adani की इस कंपनी का :

Adani की जिस कंपनी के बारे मे हम बात कर रहे है वह इस Group की Power sector की कंपनी है। जी हा हम Adani Power की ही बात कर रहे है। हाल ही मे Adani Power ने अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे कंपनी को करीब 4780 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 278 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 17 गुना हो चुका है।

यहा पढे : Rakesh Jhunjhunwala के Portolio के इस शेयर मे मिलेगा बढ़िया रिटर्न, 5 दिन मे उछला 32%, देखे आगे का Target.

अगर कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे कंपनी की आय करीब 13723 करोड़ रुपए की रही। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 6569 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय करीब दुगनी हो चुकी है। तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात की जाए तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी को 4645 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। यह मुनाफा इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 4780 करोड़ रुपए का रहा है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 135 करोड़ रुपए से बढ़ा है।

 

1 महीने मे दे चुकी है 32% का दमदार रिटर्न :

Adani Power ने अपने नतीजे तो 2 दिन पहले ही जारी किए है लेकिन उसके शेयर ने तो पिछले 1 महीने मे निवेशको को मालामाल कर दिया है। 6 जुलाई 2022 के दिन Adani Power का शेयर करीब 262 रुपए पर बाज़ार के साथ बंद हुआ था। जो की करीब करीब 1 महीने बाद 4 august 2022 के दिन 347 रुपए प्रति शेयर पर बाज़ार के साथ बंद हुआ है। मतलब की 1 महीने से भी कम समय मे कंपनी ने अपने निवेशको को हर शेयर पर 85 रुपए का मुनाफा दे दिया है। अगर प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो निवेशको को 1 महीने से भी कम समय मे 32% का मुनाफा दे दिया है।

 

एसी है कंपनी की आर्थिक स्थिति :

अगर Adani Power की आर्थिक स्थिति के बारे मे बात की जाए तो इस समय Adani Power पर करीब 48744 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जबकि कंपनी के पास (-388) रुपए Reserves के रूप मे और 4258 करोड़ रुपए शेयर केपिटल के रूप मे है। मतलब की कंपनी के पास खुद के पैसा से कई गुना ज्यादा कर्ज़ का पैसा है। जो की एक बहुत अच्छी आर्थिक स्थिति नहीं है। हालांकि Promoter Group आम नहीं है लेकिन कर्ज़ तो कर्ज़ ही है।

यहा पढे : 4 लाख बन गए 1 करोड़, 5 साल मे 28 गुना रिटर्न, Adani के इस शेयर ने बनाया करोड़पती।

एसी स्थिति मे अगर किसी कारण कंपनी का व्यापार कम होता है तो एसा हो सकता है की कंपनी कर्ज़ के ब्याज को चुकाने जितना पैसा भी न चुका पाए। एसे मे कंपनी कर्ज़ के बौज के तले दब सकती है। जिस से निवेशको को बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Adani Power है वह कंपनी जिसका मुनाफा करीब 17 गुना हो चुका है और इसने सिर्फ 1 ही महीने मे अपने निवेशको को 32% मुनाफा दे दिया है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।