whirlpool-india-share-price-target-2023

Dividend एक एसी चीज़ है जिसे लेने के लिए निवेशको को कंपनी के शेयर बेचने नहीं पड़ते। सिर्फ यही देखना है की कंपनी द्वारा जाहीर की गई record date पर उसके demat account मे कंपनी के शेयर हो। बाकी कंपनी dividend सीधा ही उनके bank account मे जमा कर देती है। अगर आप एसे निवेशक है जो की अच्छा dividend देने वाली कंपनियाँ खोजते रहते है तो यह post आपके बहुत काम की है। यहा हम आपको 5 एसी कंपनी के बारे मे जानकारी देंगे जो जल्द ही अपने निवेशको को अच्छा dividend देने वाली है। इनमे से 1 तो 90 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह 5 कंपनियाँ ?

 

5 कंपनी जो जल्द ही देगी बड़ा Dividend :

हमने यहा पर बारी बारी से 5 कंपनियो और उसके dividend के बारे मे जानकारी दी है।

 

1) CIPLA :

इस लिस्ट मे पहले नंबर पर है CIPLA. कुछ टाइम पहले ही इसने अपने निवेशको को 250% का dividend देने का ऐलान किया था। अभी इसके शेयर की face value 2 रुपए प्रति शेयर चल रही है। मतलब की कंपनी 250% के हिसाब से 5 रुपए प्रति शेयर का dividend अपने निवेशको को देगी। कंपनी ने record date 10 august के दिन रखी है। मतलब की जिन जिन निवेशको के demat account मे 10 august के दिन इसके शेयर होंगे कंपनी सिर्फ उनही निवेशको को हर शेयर पर 5 रुपए का dividend देगी।

 

2) DB Corp :

दूसरे नंबर पर है DB Corp का शेयर. DB Corp ने अपने निवेशको को देने के लिए 30% के dividend का ऐलान किया था। अभी DB Corp के शेयर की face value 10 रुपए है। मतलब की कंपनी 30% के हिसाब से 3 रुपए प्रति शेयर का dividend अपने निवेशको को देगी। जिसके लिए कंपनी ने record date के रूप मे 10 august को ही चुना है। यदि आपके पास 10 august के दिन इस कंपनी के 100 शेयर होंगे तो कंपनी आपको 300 रुपए का कुल dividend आपके bank account मे दे देगी।

 

यहा पढे : ₹45 प्रति शेयर का dividend देगी यह दमदार कंपनी, यह है Record Date.

 

3) ICICI Bank :

जल्द ही बड़ा dividend देने वाली कंपनियो की लिस्ट मे तीसरे नंबर पर है ICICI Bank. इसने भी अपने निवेशको के लिए 250% के dividend का ऐलान किया है। अभी इसके शेयर की face value 2 रुपए चल रही है। मतलब की कंपनी अपने निवेशको को 5 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी। ICICI Bank ने भी record date के रूप मे 10 august के दिन को ही चुना है। मतलब की अगर आपको ICICI Bank से 5 रुपए प्रति शेयर का dividend चाहिए तो आप के demat account मे 10 august के दिन इसके शेयर होने चाहिए।

 

4) Chennai Petroleum Corporation :

Chennai Petroleum Corporation के द्वारा भी अपने निवेशको को dividend देने के लिए 10 August के दिन को ही record date के रूप मे चुना गया है। इसने अपने निवेशको को देने के लिए करीब 2 रुपए प्रति शेयर के dividend का ऐलान किया है। मतलब की अगर आपके demat account मे 10 august के दिन Chennai Petroleum Corporation के 100 शेयर होंगे तो कंपनी आपको 200 रुपए का कुल dividend देगी।

 

5) Honeywell Automation :

Honeywell Automation इस लिस्ट मे 5 वे नंबर पर है। इसने अपने निवेशको को देने के लिए 900% के dividend का ऐलान किया है। अभी इसके शेयर की face value 10 रुपए चल रही है। मतलब की निवेशको को कंपनी 900% के हिसाब से 90 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी। Honeywell Automation कंपनी ने भी 10 august 2022 के दिन को ही Dividend देने के लिए record date के रूप मे चुना है।

 

यहा पढे : Rakesh Jhunjhunwala के Portolio के इस शेयर मे मिलेगा बढ़िया रिटर्न, 5 दिन मे उछला 32%, देखे आगे का Target.

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो यह थी वह 5 एसी कंपनिया जो की जल्द ही अपने निवेशको को अच्छा dividend देने वाली है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।