adani-power-share-news-hindi-1

Adani का यह शेयर टूट चुका है 6 महीने मे 40% से ज्यादा, निवेशको को हो चुका है 40 हजार से भी ज्यादा का नुकसान। Adani की इस कंपनी का शेयर 6 महीने पहले करीब 22 अगस्त को 432 रुपए पर चल रहा था। जो की अभी करीब 248 रुपए पर पहुच गया है।

मतलब की पिछले 6 महीने मे अदानी की इस कंपनी के शेयर मे 184 रुपए प्रति शेयर की गिरावट देखने को मिली है। प्रतिशत के हिसाब से कहे तो 6 महीने मे इस शेयर की price मे करीब 43% की गिरावट देखने को मिली है। अगर किसी व्यक्ति ने इस कंपनी मे 6 महीने पहले 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो अब वह सिर्फ 57 हजार रुपए रह चुका होता।

6 महीने मे इतनी बड़ी गिरावट होने से इसके निवेशको का पैसा लगभग आधा रह गया है। निवेशको को इतना बड़ा नुकसान सिर्फ 6 महीने मे देने वाली Adani group की इस कंपनी का नाम है Adani Power Ltd

यहा पढे : ₹428 का शेयर पहुचा ₹8350, अब कंपनी देगी ₹30 प्रति शेयर डिविडंड, इस दिन है रिकॉर्ड डेट

नुकसान से मुनाफे मे आयी कंपनी :

Adani Power ने अभी दिसम्बर तिमाही के नतीजे तो पेश नहीं किए है, लेकिन उसको सितंबर तिमाही मे करीब 696 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। हालांकि पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 231 करोड़ रुपए का नुकसान था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी नुकसान से मुनाफे मे आयी है।

वही पिछली मतलब जून तिमाही मे कंपनी को 4780 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जो की इस तिमाही मे घटकर 696 करोड़ रुपए हो चुका है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी के मुनाफे मे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

यहा पढे : Promoter ने गिरवी रखे ₹20 करोड़ के शेयर, 1 दिन मे गिरा 5%, आपके पास है यह Pharma शेयर?

ध्यान दे :

वैसे तो Adani Power Power Sector की कंपनी है इस लिए इसमे कर्ज़ ज्यादा होना आम बात है। लेकिन एक निवेशक को इसके बारे मे जरूर पता होना चाहिए। अभी कंपनी पर 45242 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जबकि कंपनी के पास reserves के रूप मे 20346 करोड़ रुपए है। वही शेयर केपिटल 3857 करोड़ रुपए का है।

मतलब की कंपनी के पास खुद के पैसो से ज्यादा कर्ज़ का पैसा है। वही मिली जानकारी के मुताबिक promoter की कुल हिस्सेदारी मे से 25% हिस्सेदारी गिरवी रखी गई है। जो की बहुत अच्छा संकेत नहीं है।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।