RCF Dividend News HindiRCF Dividend News Hindi

दोस्तो जैसे की आप लोग जानते ही है की हाल ही मे ज़्यादातर कंपनियाँ अपने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर चुकी है। कुछ के बहुत बढ़िया नतीजे रहे है तो कुछ के थोड़े कमजोर नतीजे रहे है। इनमे से बहुत सी कंपनियो ने नतीजो के साथ साथ अपने निवेशको के लिए dividend का भी ऐलान किया था। आज हम आपको कुछ एसी ही कंपनियो के बारे मे जानकारी देने वाले है जो की जल्द ही अपने निवेशको को करीब 325% तक का dividend देने वाली है।

 

जल्द ही 325% तक का dividend देंगी यह 5 कंपनीया :

हम आपको जिन कंपनियो के बारे मे जानकारी देने वाले है वह dividend का ऐलान तो पहले ही कर चुकी है लेकिन अभी कुछ ही दिनो मे dividend के लिए उनकी record date आने वाली है। Record date का मतलब जिस दिन कंपनिया अपने शेयरधारको की लिस्ट निकाले वह दिन।

यह दिन कंपनियाँ खुद तय करती है और फिर जाहीर कर देती है। अगर आपके पास उस कंपनी का शेयर record date के दिन आपके demat account मे होगा तभी कंपनी आपको dividend किन किन निवेशको को देना है उस list मे रखेगी। इस लिए यह जरूरी होता है की record date से 2 से 3 दिन पहले आप उस कंपनी का शेयर खरीद ले जिस कंपनी से आपको dividend चाहिए। तभी record date के दिन आपके demat account मे उसके शेयर आ जाएंगे।

यहाँ पढे : 4 महीनो मे 65 गुना हुआ यह शेयर, निवेशको पर कर दी पैसो की बारिश।

तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए जान लेते है कौनसी है वह 5 कंपनिया जो की आपको बड़ा dividend देने वाली है।

 

1) Canara Bank :

जल्द ही dividend देने वाली कंपनीओ की लिस्ट मे सबसे पहले नंबर पर है Canara Bank. इसने अपने निवेशको को खुश करने के लिए उनको 160% का dividend देने का ऐलान किया था। अभी Canara Bank के शेयर की face value करीब 10 रुपए है। इस लिए 160% के हिसाब से bank अपने निवेशको को करीब 16 रुपए प्रति शेयर का dividend bank अपने शेयरधारको को देगी।

जिन लोगो को यह dividend मिलेगा उन लोगो की लिस्ट निकालने के लिए record date के रूप मे Canara Bank ने 16 june को रखा है। मतलब 16 june के दिन जिस जिस निवेशको के पास इस bank के शेयर होंगे सिर्फ उन्ही लोगो को कंपनी 16 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से dividend उनके bank account मे दे देगी।

 

2)  KEC International :

दूसरी कंपनी है KEC International। इसने अपने निवेशको को खुश करने के लिए 200% के dividend का ऐलान किया है। अभी KEC International के शेयर की face value करीब 2 रुपए है। इस हिसाब से 200% का मतलब कंपनी अपने निवेशको को 4 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है।

इस कंपनी ने भी dividend देने के लिए शेयरधारको की list निकालने के लिए record date के रूप मे 16 जून को ही रखा है। मतलब अगर आपको इस कंपनी से dividend चाहिए तो आपके demat account मे 16 जून को इस कंपनी के शेयर होने चाहिए।

 

3)  Vimta Labs ltd :

तीसरे नंबर पर है Vimta Labs. इस कंपनी ने अपने निवेशको के लिए 100% के dividend का ऐलान किया है। अभी Vimta Labs के एक शेयर की face value करीब 2 रुपए है। यानी 100% के हिसाब से कंपनी अपने निवेशको को 2 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है।

शेयरधारको की list निकालने के लिए कंपनी ने record date के रूप मे 18 जून को रखा है।

 

4)  Newgen Software :

चौथे नंबर पर है Newgen Software कंपनी। इस कंपनी ने अपने निवेशको के लिए करीब 45% के dividend का ऐलान किया है। अभी कंपनी के एक शेयर की face value करीब 10 रुपए है। मतलब 45% के हिसाब से Newgen Software अपने निवेशको को 4.5 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है।

यहाँ पढे : ₹4900 तक जा सकता है इस बड़ी Pharma कंपनी का शेयर, इन Experts ने कहा खरीदो।

अगर आपको Newgen Software से 4.5 रुपए प्रति शेयर का dividend चाहिए तो आपके demat account मे 16 जून को इस कंपनी के शेयर होने चाहिए। क्यूकी इस कंपनी ने भी record date के रूप मे 16 जून को ही चूना है।

 

5)  Apollo Tyres :

पांचवे नंबर पर है Apollo Tyres। इसने अपने निवेशको के लिए 325% के dividend का ऐलान किया था। जिसके लिए कंपनी ने record date के रूप मे करीब 17 जून को तय किया है। अभी Apollo Tyres के शेयर की face value 1 रुपए प्रति शेयर है। इस लिए Apollo tyres अपने निवेशको को 3.25 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी।

मतलब अगर आपके पास record date के दिन Apollo Tyres के 100 शेयर है तो कंपनी आपको 325 रुपए का dividend आपके demat account से जुड़े bank account मे दे देगी।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो यह थी वह 5 कंपनिया जो की कुछ ही दिनो मे 325% तक का dividend देने जा रही है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।