Elnet technologies dividend news hindi

जैसे की आप जानते ही है की Dividend के लिए कंपनियाँ Record Date तय करती है। उस दिन आपके पास कंपनी के शेयर होने चाहिए तभी आपको dividend मिलेगा। आज हम आपको एक software कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जिसने हाल ही मे अपने निवेशको के लिए dividend की record date का ऐलान किया है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी ?

 

हर शेयर पर ₹2 dividend देगी यह software कंपनी :

हम यहा पर जिस Software कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है उस कंपनी का नाम है Elnet Technologies Ltd . हाल ही मे इसने अपने निवेशको के लिए 2 रुपए प्रति शेयर के dividend का ऐलान किया था। जिसके लिए अभी कंपनी ने Record date का भी ऐलान किया है। 2 रुपए प्रति शेयर का dividend देने के लिए कंपनी ने Record Date 31 अगस्त 2022 को रखी है। मतलब की जिन निवेशको के demat account मे 31 अगस्त के दिन Elnet Technologies Ltd के शेयर होंगे कंपनी उनही को हर शेयर पर 2 रुपए के हिसाब से dividend देगी।

यहा पढे : ₹1318 जाएगा Tata की AC कंपनी का शेयर, अभी निवेश करने पर मिलेगा बड़ा मुनाफा।

अगर आपके demat account मे 31 अगस्त 2022 के दिन Elnet Technologies Ltd के 100 शेयर होंगे तो कंपनी आपको 2 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 100 शेयर के लिए कुल 200 रुपए का dividend देगी। यह dividend कंपनी सीधा ही आपके demat account से जुड़े बैंक अकाउंट मे जमा कर देगी।

 

एसी है Elnet Technologies Ltd की आर्थिक स्थिति :

अगर Elnet Technologies Ltd की आर्थिक स्थिति के बारे मे बात करे तो अभी कंपनी पर करीब 4 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। लेकिन कंपनी के पास 106 करोड़ रुपए reserves & surplus के रूप मे है। साथ ही 4 करोड़ रुपए शेयर केपिटल के रूप मे है। मतलब की कंपनी के पास कर्ज़ से कई गुना ज्यादा खुद का पैसा है। जो की एक बहुत ही मजबूत आर्थिक स्थिति कही जा सकती है।

यहा पढे : यहा से 1.5 गुना हो सकता है आपका पैसा, अगर Experts के मुताबिक किया इस कंपनी मे निवेश तो।

एसी कंपनियाँ मंदी के समय मे भी कम ब्याज का बौज होने की वजह से कम मुनाफे मे भी कंपनी का operation चालू रख सकती है। जिस से कंपनी आर्थिक स्थिति मे गड़बड़ नहीं होती और कंपनी अपना मंदी का वक्त भी अच्छे से निकाल सकती है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Elnet Technologies Ltd है वह Software की कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को 2 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से dividend देने वाली है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।