concor share price target 2022

सरकारी कंपनी Power Finance Corporation ने हाल ही मे अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली मतलब की जून तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे कंपनी को करीब 4579.53 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही मे करीब 4554.98 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा 0.54% से बढ़ा है। जबकि पिछली तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी को करीब 4295.90 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 6.6% से बढ़ा है।

 

इतने करोड़ रुपए की रही कंपनी की आय :

अगर Power Finance Corporation की आय के बारे मे बात करे तो कंपनी की आय वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 18532 करोड़ रुपए की रही। जबकि पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 18970.39 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय करीब 3% से कम हुई है। अगर पिछली तिमाही की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 18873.55 करोड़ रुपए की रही। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय करीब 2% से कम हुई है।

यहा पढे : Tata का यह शेयर कमाकर देगा आपको 22 हजार रुपए, कंपनी नाम जानकार चौक जाएंगे आप।

 

इतने रुपए के dividend का किया ऐलान :

PFC के द्वारा अपने जून तिमाही के नतीजे पेश करने के साथ साथ Interim Dividend को भी मंजूरी दी गई है। कंपनी ने अपने निवेशको के लिए हर 10 रुपए की face value वाले शेयर पर करीब 2.25 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से dividend देने के लिए मंजूरी दी है। यह dividend देने के लिए कंपनी ने record date के रूप मे 3 सितंबर 2022 के दिन को चुना है। मतलब की अगर आपको इस कंपनी से dividend चाहिए तो आपके demat account मे 3 सितंबर के दिन PFC के शेयर होने चाहिए।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।