Hindalco Industries Share Price NSE

दोस्तो अगर आप शेयर बाज़ार से सच मे पैसा कमाना चाहते है तो आपको अच्छी कंपनियो मे सही समय पर निवेश करना होगा। आज हम आपको एक एसी Battery की कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जिसका शेयर जल्द ही अपने निवेशको को अच्छा मुनाफा दे सकता है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी ?

 

₹175 जा सकता है इस Battery की कंपनी का शेयर :

यहा पर हम जिस कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है वह एक battery बनाने वाली कंपनी है। उस कंपनी का नाम Exide Industries है। हाल ही मे Exide Industries पर Emkay Global ब्रोकरेज ने ख़रीदारी की सलाह दी है। साथ ही इसके शेयर पर 175 रुपए प्रति शेयर का target दिया है। अगर अभी इसके शेयर के बारे मे बात करे तो अभी इसका शेयर करीब 155 रुपए पर चल रहा है। मतलब की निवेशको को यहा से 20 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिल सकता है।

यहा पढे : 2 साल मे 10 गुना हुआ यह दमदार शेयर, Experts ने दिए यहा से भी ऊपर जाने के target.

अगर प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो निवेशक यहा से निवेश करने पर 13% का मुनाफा कमा सकते है। यदि कोई शेयर बाज़ार मे निवेश करने का जोखिम ले सकता है तो इस level पर Exide Industries के शेयर मे निवेश कर सकता है। उसे उसके इस निवेश पर करीब 13% के हिसाब से हर 1 लाख रुपए पर 13 हजार रुपए का मुनाफा मिल सकता है।

 

6 गुना से भी ज्यादा हुआ इस बार का मुनाफा :

अगर Exide Industries Ltd के नतीजो के बारे मे बात करे तो हाल ही मे कंपनी ने अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे कंपनी को करीब 203 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे कंपनी को करीब 33 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 6 गुना से भी ज्यादा हुआ है। यदि कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे कंपनी की आय करीब 4022 करोड़ रुपए की रही। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 2566 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय करीब 1.5 गुना से ज्यादा हो चुकी है।

यहा पढे : आपका पैसा 1.5 गुना करके दे सकता है इस दमदार Paint कंपनी का शेयर,बड़ी कमाई करने का मौका।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी को करीब 3959 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 203 करोड़ रुपए का रह गया है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 95% कम हो गया है। हालांकि कंपनी को वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 3832 करोड़ रुपए की other income थी जो की one time ही होती है।

अगर कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 3523 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मे करीब 4022 करोड़ रुपए की हो चुकी है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के कंपनी की आय करीब 499 करोड़ रुपए से बढ़ी है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Exide Industries Ltd है वह कंपनी है जिसका शेयर 175 रुपए तक जा सकता है और निवेशको अच्छा मुनाफा दे सकती है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।