Future-Retail-Ltd-share-news-hindi

₹350 का शेयर पहुचा ₹3.5 पर, 1 लाख रह गए सिर्फ 1 हजार, 99% नुकसान। आज हम आपको इसी कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी जिसने निवेशको को इतना बड़ा नुकसान किया है।

₹350 का शेयर पहुचा ₹3.5 पर :

इस कंपनी का शेयर आज से 3 साल पहले करीब 350 रुपए पर चल रहा था। जो की अभी 3 साल के बाद 3.5 रुपए पर चल रहा है। मतलब की पिछले 3 साल मे इस कंपनी के शेयर मे 346.5 रुपए प्रति शेयर की गिरावट देखने को मिली है। यदि प्रतिशत के हिसाब से कहे तो इस कंपनी के शेयर मे पिछले 3 साल मे करीब 99% की गिरावट देखने को मिली है।

यदि किसी व्यक्ति ने इस कंपनी मे 3 साल पहले 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो उसके उस निवेश की value अभी सिर्फ 1 हजार रुपए बची होती। मतलब की निवेशको को 3 साल मे 1 लाख रुपए पर 99 हजार रुपए का नुकसान हुआ होता। जिस से निवेशको की नैया डूब चुकी होती। 3 साल मे निवेशको को इतना बड़ा नुकसान देने वाली इस कंपनी का नाम है, Future Retail Ltd.

यहा पढे : 6 गुना हुआ तिमाही मुनाफा, अब देगी 75% dividend, इस दिन रखी Record Date

बहुत खराब है कंपनी की आर्थिक स्थिति :

Future Retail Ltd कंपनी की आर्थिक स्थिति की बाद करे तो अभी कंपनी की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। अभी कंपनी पर करीब 13880 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जबकि कंपनी की Equity (-1201) करोड़ रुपए की है। मतलब की कंपनी के पास कुछ नहीं बचा है पैसे के नाम पर।

जिसे देखकर लगता है की कंपनी अभी कर्ज़ के दुष्चक्र मे पूरी तरह फसी हुई है। कंपनी की यह स्थिति देखकर यही कह सकते है की अभी कंपनी की आर्थिक स्थिति सुधारना बहुत ही मुश्किल है। जिस से निवेशको को इस कंपनी से मुनाफा मिलने की उम्मीद बहुत कम रखनी चाहिए। कर्ज़ का दुषचक्र एसा है जिसमे कंपनी जीतने ज्यादा टाइम के लिए रहेगी उतनी ज्यादा फसती जाती है।

यहा पढे : दुगने होंगे इस कंपनी के शेयर, करने जा रही Stock Split, इस दिन है Record Date

निष्कर्ष:

तो दोस्तो Future Retail Ltd है वह कंपनी जो की पिछले 3 साल मे निवेशको का 99% पैसा डूबा चुकी है। जिस से कुछ निवेशक बर्बाद भी हो चुके होंगे।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।