Shriram Finance dividend news hindi

दोस्तो जैसे आप जानते ही होंगे की गिरते बाज़ार मे मुनाफा कमाना मुश्किल हो जाता है। एसे मे शेयर बाज़ार मे आप dividend लेकर थोड़ा बहुत पैसा कमा सकते है। तो आज हम आपको एक एसी ही कंपनी के बारे मे जानकारी देंगे। इस कंपनी को हाल ही मे 100 साल पूरे हुए है। जिसकी खुशी मे कंपनी special dividend मिलकर कुल 350% का dividend देगी। तो चलिए जान लेते है की कौनसी है वह कंपनी जो बड़ा dividend देगी।

 

100 साल पूरे होने पर कंपनी देगी 350% dividend :

जिस कंपनी को 100 साल पूरे होंगे और उस खुशी मे अपने निवेशको को बड़ा dividend देगी उस कंपनी का नाम है Gloster Ltd. यह एक Jute products बनाने वाली कंपनी है। हाल ही Gloster Ltd ने अपने निवेशको को करीब 250% का सामान्य dividend देने का ऐलान किया है। साथ ही 100 साल पूरे होने की खुशी मे एक 100% का special dividend देने का ऐलान भी किया है।

मतलब कंपनी कुल मिलाकर अपने निवेशको को इस बार 350% का dividend देने वाली है। अगर कंपनी की face value की बात करे तो अभी Gloster Ltd के शेयर की face value करीब 10 रुपए की है। मतलब निवेशको को Gloster Ltd 350% के हिसाब से 35 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी।

यहा पढे : ₹1000 discount मे मिल रहा है Tata का यह दमदार शेयर, कमा सकते है मौटा पैसा।

किन किन लोगो को 35 रुपए प्रति शेयर का dividend देना है उनकी list निकालने के लिए कंपनी ने record date 1 अगस्त 2022 को रखी है। मतलब 1 august को अपने शेयरधारको की एक list निकालेगी। उस list मे जिन जिन शेयरधारको का नाम होगा उनको ही कंपनी 35 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी। यदि किसी निवेशक को Gloster Ltd से dividend चाहिए तो उसके demat account मे 1 अगस्त को Gloster Ltd के शेयर होने चाहिए।

अगर आपके पास 1 august 2022 को Gloster Ltd के 100 शेयर आपके demat account है तो कंपनी आपको 35 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 3500 रुपए का कुल dividend देगी, जो की सीधा आपके demat account से जुड़े bank account मे कंपनी जमा करवा देगी। लेकिन 1 अगस्त को आपके demat account मे कंपनी के शेयर आ जाए उसके लिए आपको 1 अगस्त के कम से कम 2 कारोबारी दिन के पहले इसके शेयर खरीदने पड़ेंगे, तभी आपके demat account मे 1 अगस्त के दिन कंपनी के शेयर आ जाएंगे।

 

एसी है कंपनी की वित्तीय स्थिति :

अगर Gloster Ltd की वित्तीय स्थिति के बारे मे बात करे तो इस वक्त Gloster Ltd पर करीब 10 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जबकि कंपनी के पास reserves के रूप मे करीब 1065 करोड़ रुपए पड़े है। साथ ही कंपनी के पास 5 करोड़ रुपए का शेयर केपिटल भी है। मतलब की कंपनी के पास हर 1 रुपए पर सिर्फ 1 पैसे का ही कर्ज़ है। जिसे जब भी चाहे कंपनी बहुत ही आसानी से चुका सकती है।

यहा पढे : ₹83 हजार कमाने का मौका, इस कंपनी का शेयर दे सकता है आपको बड़ा पैसा।

जिस से कभी भी Business मे आयी मंदी के कारण कंपनी पर ब्याज का बौजा बढ़ेगा नहीं और मंदी के समय मे भी कंपनी खुद को संभाल सकेगी। कंपनी ब्याज के बहुत ही बुरे चक्रव्युह मे कभी भी नहीं आएगी। जिस से निवेशको को भी कर्ज़ के कारण नुकसान नहीं होगा।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Gloster Ltd है वह कंपनी जिसको हाल ही मे 100 साल पूरे होंगे, उसी खुशी मे कंपनी अपने निवेशको को 350% का dividend देगी। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।