ICICI BANK SHARE PRICE TARGET

आप लोग जानते ही है की ICICI Bank ने हाल ही मे अपने नतीजे पेश किए है। जो की बहुत ही शानदार रहे है। जिसके बाद इस पर अलग अलग ब्रोकरेज ने ख़रीदारी की सलाह दी है। जिसमे उसके शेयर पर एक अच्छा target दिया है। आज हम आपको ICICI Bank के बारे मे ही जानकारी देने वाले है। तो चलिए जान लेते है experts के मुताबिक ICICI Bank आपको कितना मुनाफा दे सकती है।

 

दमदार नतीजो के बाद Experts ने दी ICICI Bank खरीदने की सलाह :

हाल ही मे बढ़िया नतीजे के बाद कई सारे ब्रोकरेज ने ICICI Bank पर अपनी राय दी है। इनमे से एक के बारे मे आज हम आपको जानकारी देने वाले है। नतीजो को देखकर LKP Securities ने ICICI Bank पर ख़रीदारी की सलाह दी है। जिसके साथ उन्होने ICICI Bank के शेयर पर करीब 1033 रुपए का target दिया है। अभी ICICI Bank का शेयर करीब 800 रुपए पर चल रहा है। मतलब की निवेशको को यहा से करीब 233 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिल सकता है।

यहा पढे : 10 गुना होंगे Tata की इस बड़ी कंपनी के शेयर, यह होगा आपके निवेश के साथ।

अगर प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो ICICI Bank पर निवेशको को करीब 29% का मुनाफा मिल सकता है। यदि कोई शेयर बाज़ार के जोखिम और खास कर bank के शेयर मे निवेश करने का जोखिम ले सके तो एसा निवेशक इस level पर ICICI Bank के शेयर मे अपने हिसाब से निवेश कर सकता है। उसके उस निवेश पर experts के target के मुताबिक प्रति 1 लाख निवेशक करीब 29 हजार रुपए कमा सकता है। जो की किसी भी bank मे मिलने वाले FD से ब्याज से करीब 5 गुना से भी ज्यादा है।

 

मुनाफे मे दिखा 55% का उछाल :

जैसे की हमने बताया इस बार ICICI Bank ने दमदार नतीजे पेश किए है। जिसमे कंपनी को वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 7385 करोड़ रुपए का शुध्ध मुनाफा मिला है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष मतलब की वित्तवर्ष 2022 की पहली तिमाही मे करीब करीब 4763 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से bank का मुनाफा करीब 55% से बढ़ा है या फिर 1.5 गुना से भी ज्यादा हो चुका है।

अगर बैंक की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की पहली तिमाही मे bank की आय करीब 22615 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 26159 करोड़ रुपए की रही है। मतलब की बैंक की आय मे साल दर साल के हिसाब से करीब 15% का इजाफा हुआ है।

यहा पढे : ₹32 हजार कमाकर दे सकती है यह Energy कंपनी, यह है कंपनी का नाम।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी बात करे तो बैंक का शुध्ध मुनाफा पिछली तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 7719 करोड़ रुपए का था। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 7385 करोड़ रुपए का हो चुका है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बैंक का मुनाफा करीब करीब 5% से कम हुआ है। जब की ICICI Bank की आय पिछली तिमाही मे करीब 24999 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मे करीब 26159 करोड़ रुपए की रही। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से bank की आय तो बढ़ी है लेकिन मुनाफा थोड़ा कम हो चुका है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो यह था ICICI Bank पर experts का target जिसके मुताबिक आपको यहा से करीब 29% का मुनाफा मिल सकता है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।