RCF Dividend News HindiRCF Dividend News Hindi

दोस्तो अगर आप उन निवेशको मे से है जो की अच्छी अच्छी dividend देने वाली कंपनियो की खोज मे लगे रहते है फिर उनमे dividend कमाने के लिए निवेश करते है, तो यह post आपके बहुत काम आने वाली है। यहा हम आपको एक एसी सरकारी कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जो की जल्द ही अपने निवेशको को करीब 3 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी ?

 

हर शेयर पर ₹3 dividend देगी यह सरकारी कंपनी :

जो सरकारी कंपनी जल्द ही अपने निवेशको को 3 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है, उस कंपनी का नाम है NTPC. NTPC यानी की National Thermal Power Plant कंपनी Thermal Power Plant के द्वारा Power Generation करती है और फिर उसे बेचने का काम करती है। कुछ टाइम पहले ही NTPC ने अपने निवेशको को करीब 30% का dividend देने का ऐलान किया था। अभी NTPC के शेयर की face value करीब 10 रुपए पर चल रही है। मतलब की निवेशको को कंपनी यहा से करीब 3 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी।

यहा पढे : ₹200 प्रति शेयर का dividend देगी यह कंपनी, आप कमा सकते है बड़ा पैसा।

1 दिन पहले ही NTPC के द्वारा यह dividend देने के लिए record date जाहीर की गई है। जिसके मुताबिक NTPC का dividend के लिए record date 11 august 2022 के दिन मे रखी गई है। मतलब की जिन निवेशको के पास 11 August के दिन उनके demat account मे कंपनी के शेयर होंगे कंपनी सिर्फ उनही निवेशको को करीब 3 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से dividend देंगे। यदि आपके demat account मे 11 august के दिन 100 शेयर हुए तो कंपनी आपको 3 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से कुल 300 रुपए का dividend देगी। यह dividend कंपनी सीधा आपके demat account से जुड़े बैंक account मे जमा कर देगी।

 

15% बढ़ा कंपनी का मुनाफा :

कुछ दिन पहले ही NTPC अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश कर चुकी है। जिसमे कंपनी को करीब 3937 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 3412 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 15% से बढ़ा है। यदि कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो कंपनी की आय वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 43177 करोड़ रुपए की थी। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 29888 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय करीब 45% से बढ़ी है।

यहा पढे : 20% मुनाफा दे सकता है इस कंपनी का शेयर, कमा सकते है बड़ा पैसा।

यदि तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी को करीब 5166 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 3937 करोड़ रुपए का हो चुका है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 24% से कम हुआ है। अगर कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 37085 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 43177 करोड़ रुपए की रही। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 16% की बढ़त देखने को मिली है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो NTPC है वह सरकारी कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को करीब 30% मतलब की 3 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।