psp projects share price today

शेयर बाज़ार मे news मतलब की खबरों का बहुत ही प्रभाव होता है। इसमे दोनों अच्छी और बुरी खबर दोनों सामील है। अगर किसी कंपनी के लिए अच्छी खबर हो तो हो सकता है की उसके शेयर का दाम बढ़ जाए। अगर किसी कंपनी के लिए बुरी खबर हो तो उसका दाम गिर भी सकता है। आज हम आपको एक एसी ही कंपनी के शेयर के बारे मे बताएँगे। इस कंपनी को करीब 247 करोड़ रुपए का order मिला है। इस खबर की वजह से इस कंपनी के शेयर मे बहुत बड़ी तेज़ी देखने को मिली है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी ?

 

247 करोड़ का order मिलने पर रॉकेट जैसे भागा इस कंपनी का शेयर : 

आज सुबह बाज़ार के खुलने के साथ साथ ही PSP Projects का शेयर अपने कल के close price 586 रुपए से करीब 5.5% ऊपर 620 रुपए पर ही खुला। साथ ही इसके शेयर ने कुछ ही मिनटो मे 624 रुपए का High बना दिया। मतलब की सिर्फ 1 ही दिन के निवेश मे इस शेयर के निवेशको को 6% से भी ज्यादा मुनाफा मिल चुका है। यह मुनाफा 1 साल की FD मे अभी मिल रहे ब्याज से भी ज्यादा है।

दरसल कंपनी के द्वारा stock exchange मे दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी को 247.35 करोड़ रुपए का order मिला है। जिसको मिला कर कंपनी के पास वित्तवर्ष 2022-23 के लिए कुल 1344.24 करोड़ रुपए का order हो चुका है। इसी खबर की वजह से आज के ही दिन मे कंपनी का शेयर रॉकेट की तरह भागा है और सिर्फ 1 ही दिन मे निवेशको को 6% से भी ज्यादा का रिटर्न दे चुका है।

यहा पढे : Domino’s Pizza का शेयर दे रहा है आपको 24 हजार कमाने का मौका, यहा से लीजिए पूरी जानकारी।

 

1 महीने मे बढ़ चुका है 40% : 

आज के दिन तो PSP Projects का शेयर 1 ही दिन मे 6% बढ़ ही चुका है। लेकिन इस से पहले भी 1 महीने मे अपने निवेशको को करीब 40% का मुनाफा दे चुका है। 20 जून 2022 के दिन PSP Projects का शेयर 470 रुपए पर बंद हुआ था। जबकि उसके करीब करीब 1 महीने बाद 18 जुलाई 2022 के दिन इस कंपनी का शेयर करीब 654 रुपए प्रति शेयर पर बाज़ार के साथ बंद हुआ था। मतलब की करीब 1 महीने मे ही PSP Projects share Price 40% बढ़ चुका है। मतलब की जितना रिटर्न निवेशको को 1 साल की FD मे मिलता उस से करीब 5 गुना ज्यादा रिटर्न इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशको को सिर्फ 1 ही महीने मे दे दिया था।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।