filatex-india-stock-split-news-hindi

किसी भी कंपनी मे Promoters द्वारा की जाने वाली ख़रीदारी और बिकवाली बहुत माइने रखती है। इस जानकारी के  अनुसार भी कई लोग अच्छा या बुरा समजकर शेयर को खरीदने या बेचने का निर्णय लेते है। आज हम आपको एक एसी कंपनी के बारे मे बताने वाले है, जिसमे हाल ही मे Promoter ने खुले बाज़ार मे से करीब 30 लाख रुपए के शेयर खरीद लिए है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी ?

 

खुले बाज़ार से Promoter ने खरीदे 30 लाख के शेयर : 

BSE की website पर से मिली जानकारी के मुताबिक SKM EGG कंपनी मे उसके promoter S K SHARATH RAM  ने कल के दिन मे करीब 30 हजार शेयर खुले बाज़ार से खरीद लिए है। BSE के मुताबिक उन शेयर की value करीब 2967014 मतलब की करीब 30 लाख से थोड़ी कम है। हालांकि इसको एक अच्छी खबर के रूप मे भी देखा जा सकता है। क्यूकी promoter ने खुद की कंपनी मे निवेश किया मतलब उनको अपनी कंपनी पर भरोसा बना हुआ है। लेकिन सिर्फ इसी बात पर किसी कंपनी मे ख़रीदारी या बिकवाली कभी नहीं करनी चाहिए।

किसी भी कंपनी मे निवेश करने से पहले आपको उसके business के बारे मे और उसकी वित्तीय स्थिति के बारे मे पूरी जानकारी लेनी चाहिए। उसके बाद ही उसमे निवेश करना चाहिए।

यहा पढे : इस सरकारी कंपनी से मिल सकता है आपको ₹20 हजार का मुनाफा, लेकिन करना होगा यह काम..

 

9 दिनो मे कर चुका है निवेशको का पैसा 1.5 गुना से ज्यादा : 

अगर SKM EGG के शेयर के रिटर्न के बारे मे बात करे तो 24 अगस्त 2022 के दिन इसका शेयर करीब 72 रुपए पर चल रहा था। जो की उसके करीब 9 कारोबारी दिनो मे ही 112 रुपए का high बना चुका है। मतलब की कंपनी का शेयर पिछले 9 कारोबारी दिनो मे करीब 1.5 गुना से भी ज्यादा हो चुका है।

यदि किसी ने सिर्फ 9 दिन पहले ही इसके शेयर मे 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो उसका वह निवेश आज 1.5 लाख से भी ज्यादा का बन चुका होता। SKM EGG कंपनी को जून तिमाही मे करीब 7.14 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 3.71 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 92% से बढ़ा है। वही अगर मार्च तिमाही की बात करे तो मार्च तिमाही मे कंपनी को करीब 49 लाख रुपए का मुनाफा हुआ था। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 14 गुना से भी ज्यादा बढ़ा है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।