tcs-dividend-news-hindi-special

दोस्तो जैसे की आप लोग जानते ही है की शेयर बाज़ार मे सभी लोग अच्छा पैसा कमाने के लिए ही आते है। एसे मे कई बार वह कुछ एसी कंपनियो मे निवेश कर देते है जो की बहुत अच्छी नहीं है। जिस वजह से उनको नुकसान हो जाता है। लेकिन अगर कोई निवेशक अच्छी कंपनियो मे निवेश करता है तो उसे पैसा जरूर मिलता है।

आज हम आपको एसी ही एक Tata Group की कंपनी के बारे मे बताने वाले है। इस Group की कई कंपनियाँ शेयर बाजार मे list है। इनकी कंपनियो मे निवेश करना निवेशक पसंद भी करते है। इसके पीछे का बड़ा कारण है Tata Group के दमदार Promoters. आज भी हम आपको एक Tata Group की कंपनी के शेयर के बारे मे बताने वाले है। जिसका शेयर Experts के मुताबिक 250 रुपए तक जा सकता है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी?

 

₹250 जा सकता है Tata का यह दमदार शेयर :

दरसल हाल ही मे शेयरखान ब्रोकरेज ने Tata Group के एक शेयर पर ख़रीदारी की राय दी है।जिसके साथ उन्होने इस कंपनी के शेयर पर 250 रुपए का target भी दिया है। Tata Group की यह कंपनी कोई और नहीं बल्की Tata Power है। इसी के शेयर पर शेयरखान द्वारा 250 रुपए का target दिया गया है।

अगर अभी कंपनी के शेयर की price के बारे मे बात करे तो अभी Tata Power का शेयर 205 रुपए पर चल रहा है। मतलब निवेशको को यहा से करीब 45 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है। अगर प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो निवेशको को यहा से experts की राय के मुताबिक 22% मुनाफा मिल सकता है।

यहा पढे : 130% dividend देगी यह कंपनी, कमा सकते है अच्छा पैसा।

यदि कोई व्यक्ति इस level पर इस कंपनी मे 1 लाख रुपए का निवेश करता है तो उसे 22% के हिसाब से करीब 22 हजार रुपए का मुनाफा मिल सकता है।

 

28% बढ़ा कंपनी का मुनाफा :

अगर Tata Power के नतीजो की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी को करीब 503 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 393 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 28% से बढ़ा है।

कंपनी की आय की बात करे तो Tata Power की आय वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 11960 करोड़ रुपए रही है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 10363 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 15% का इजाफा देखने को मिला है।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे Tata Power को करीब 503 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछली तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे करीब 426 करोड़ रुपए का था। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 18% से बढ़ा है।

यहा पढे : जल्द ही 4900% dividend देगी यह chemical कंपनी, यह है Record Date.

यदि बात करे कंपनी की आय की तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 10913 करोड़ रुपए की थी। यह आय इस तिमाही मतलब की चौथी तिमाही मे बढ़कर करीब 11960 करोड़ रुपए की हो चुकी है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 10% का इजाफा देखने को मिला है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Tata Power है वह कंपनी जिसका शेयर यहा से करीब 250 रुपए तक जा सकता है। जिसमे अगर कोई व्यक्ति चाहे तो निवेश कर के पैसा कमा सकता है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।