tcs-dividend-news-hindi-special

जैसे की आपने title मे पढ़ा ही है, हम आज किस चीज़ की बात करेंगे। आज हम आपको Tata की एक एसी कंपनी के बारे मे  बताएँगे जो आपको अच्छा मुनाफा दे सकती है। वैसे तो Tata Group का नाम सुनते ही निवेशको का भरोसा बढ़ जाता है और वह निवेश करना चाहते है। लेकिन आज हम जिस कंपनी के बारे मे बताएँगे उसमे experts ने ख़रीदारी की सलाह दी है। साथ ही इसके शेयर पर 470 रुपए का target भी दिया है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह Tata Group की कंपनी?

 

₹470 जा सकता है Tata का यह दमदार शेयर :

हम यहा जिस कंपनी के बारे मे बताने वाले है वह कंपनी और कोई नहीं बल्कि Tata की auto sector की कंपनी Tata Motors है। हाल ही मे Nomura ब्रोकरेज ने Tata Motors पर ख़रीदारी की सलाह दी है। साथ ही इसके शेयर पर 470 रुपए का target भी दिया है। अगर कंपनी के शेयर की बात करे तो अभी Tata Motors का शेयर 410 रुपए चल रहा है। मतलब निवेशको को यहा से करीब 60 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिल सकता है। अगर प्रतिशत मे बात करे तो निवेशक यहा से experts की राय के मुताबिक करीब 15% का रिटर्न कमा सकते है।

यदि कोई शेयर बाज़ार के जोखिम को जानने वाला व्यक्ति इस level पर Tata Motors मे 1 लाख का निवेश करता है तो उसे उसके इस निवेश पर 15 हजार का मुनाफा मिल सकता है।

यहा पढे : जल्द ही 4900% dividend देगी यह chemical कंपनी, यह है Record Date.

 

नुकसान हुआ है बहुत कम :

अगर Tata Motors के नतीजो की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे Tata Motors को करीब 1033 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह नुकसान पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 7605 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से Tata Motors का नुकसान 87% तक कम हो चुका है।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे Tata Motors को करीब 1516 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जो की इस मतलब की चौथी तिमाही मे कम होकर करीब 1033 करोड़ रुपए का हो चुका है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी Tata Motors का नुकसान करीब 32% से कम हो चुका है।

साथ ही कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 72229 करोड़ रुपए की थी। यह आय इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे बढ़कर करीब 78439 करोड़ रुपए हो चुकी है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से Tata Motors की आय मे भी बढ़त देखने को मिली है।

मतलब की कुल मिलाकर Tata Motors अब धीरे धीरे नुकसान मे से मुनाफे मे आने लगी है।

 

1.5 साल मे 7.5 गुना हुआ Tata Motors का शेयर :

अगर हम Tata Motors के पिछले 1.5 साल के रिटर्न की बात करे तो Tata Motors ने पिछले 1.5 साल के अंदर निवेशको का पैसा 7.5 गुना से भी ज्यादा कर दिया है। क्यूकी 1.5 साल पहले अप्रेल 2020 मे Tata Motors का शेयर 65 रुपए पर चल रहा था। जो की जनवरी 2022 मे करीब 509 रुपए तक चला गया था।

यहा पढे : 38% मुनाफा दे सकता है यह TVS group का शेयर, कमा सकते है बड़ा पैसा।

मतलब की अगर किसी व्यक्ति ने अप्रेल 2020 मे Tata Motors मे 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो वह निवेश अगर वह चाहता तो जनवरी 2022 मे 7.5 लाख मे बेच पाता।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Tata Motors है वह कंपनी जिसका शेयर Experts की राय के मुताबिक यहा से करीब 470 रुपए तक जा सकता है। जिसमे निवेश करके अगर आप चाहे तो अच्छा पैसा बना सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।