tata steel results hindi

दोस्तो Tata Group भारत के बहुत बड़े business group मे से एक है। पीढ़ियो से चले आ रहे इस Group की बहुत सी कंपनियाँ भारतीय शेयर बाज़ार मे listed है। जिनमे बहुत से लोग निवेश करना पसंद भी करते है। साथ ही इस group की ज़्यादातर कंपनियो ने लंबे समय मे निवेशको को अच्छा मुनाफा कमाकर दिया है। आज हम इसी Group की कंपनी Tata Steel के बारे मे बात करने वाले है।

 

Tata Steel ने पेश किए जून तिमाही के नतीजे :

बहुत सी कंपनियो की तरह Tata Steel ने भी अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए है। जिसमे कंपनी को करीब 7765 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। हालांकि यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 8907 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से Tata Steel का मुनाफा करीब 1142 करोड़ रुपए से कम हो चुका है। मतलब की कंपनी के मुनाफे मे करीब 13% की गिरावट देखने को मिली है।

यहा पढे : ₹43 हजार कमा सकते है इस शेयर मे निवेश कर के, Experts ने कहा खरीदो।

यदि हम कंपनी की आय की बात करे तो इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे Tata Steel की आय करीब 63430 करोड़ रुपए रही। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मतलब वित्तवर्ष 2022 की पहली तिमाही मे करीब 53465 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से Tata Steel की आय करीब 18% से बढ़ी है।

अगर हम तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो Tata Steel का मुनाफा वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 9756 करोड़ रुपए का था। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 7765 करोड़ रुपए का रहा है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 21% से कम हुआ है।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे Tata Steel की आय करीब 69324 करोड़ रुपए की थी। जो की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 63430 करोड़ रुपए की रही। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से Tata Steel की आय मे करीब 9% की गिरावट देखने को मिली है।

 

आर्थिक स्थिति मे आया है सुधार :

अगर अभी Tata Steel की आर्थिक स्थिति के बारे मे बात करे तो अभी कंपनी पर करीब 75561 करोड़ रुपए का कर्ज़ है, जो की पिछले वित्तवर्ष मे करीब 88501 करोड़ रुपए का था। मतलब की Tata Steel ने करीब 13000 करोड़ रुपए का कर्ज़ कम किया है। साथ ही अभी कंपनी के पास reserves के रूप मे 113222 करोड़ रुपए है, जो की पिछले वित्तवर्ष मे करीब 72262 करोड़ रुपए था। मतलब की Tata Steel के reserves मे करीब 40960 करोड़ रुपए की बढ़त हुई है।

यहा पढे : ₹680 तक जा सकता है इस bank का शेयर, अभी दांव लगाने पर मिलेगा अच्छा मुनाफा।

Reserves बढ्ने और कर्ज़ कम होने से Tata Steel का debt to Equity ratio 1 से कम हो चुका है। मतलब अभी कंपनी मंदी के समय मे कर्ज़ के दूषचक्र मे फसने से बच जाएगी। हालांकि promoter brand इतनी strong होने से दूषचक्र मे फसने की संभावना बहुत कम थी। जो की अभी की स्थिति के मुताबिक न के बराबर हो चुकी है।

मतलब की Tata Steel की आर्थिक स्थिति मे बहुत अच्छा सुधार देखने को मिला है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो यहा पर हमने आपको Tata Steel के वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजो के बारे मे और उसकी आर्थिक स्थिति मे आए सुधार के बारे मे जानकारी दी है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।