Spacenet Enterprises India Ltd

दोस्तो शेयर बाज़ार मे आपने कई एसी कंपनियो के बारे मे जाना होगा जो की निवेशको को बड़ा रिटर्न दे चुकी है। जिसमे से SEL Manufacturing एक कंपनी है। जिसने बड़ा पैसा बनाकर दिया है। लेकिन आज हम आपको इसके बारे मे नहीं दूसरी कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है।

इस कंपनी का शेयर सिर्फ 2 साल मे 46 गुना हुआ है। यकीन नहीं होता ना? लेकिन यह बात 100% सच है। इस कंपनी ने निवेशको का पैसा 2 साल मे 46 गुना किया ही है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी जिसने निवेशको पर पैसो की बारिश की है।

 

2 साल मे 46 गुना हुआ यह शेयर :

हम जिस कंपनी के बारे मे बताने वाले है उसने निवेशको का पैसा सिर्फ पिछले 2 ही साल मे 46 गुना कर दिया है। इस कंपनी का नाम है XPRO India. इसी ने निवेशको की लॉटरी लगा दी है। XPRO India का शेयर 24 जून 2020 के दिन करीब 23.55 रुपए पर था। आज 2 साल के बाद जून 2022 मे XPRO India का शेयर 1089 रुपए पर चल रहा है।

यहा पढे : 1 साल मे 2.5 गुना हुए यह 5 शेयर, 5वे नंबर का तो Adani Group का है।

मतलब जून 2020 से जून 2022 सिर्फ इन 2 ही साल मे निवेशको को XPRO India  truck भर के पैसा बना दिया है। यदि किसी किस्मत वाले व्यक्ति ने 1 साल पहले XPRO India के शेयर मे 1 लाख का निवेश किया होता तो उसका वह निवेश आज 46 लाख बन चुका होता। मतलब सिर्फ 2 ही साल मे निवेशको को 1 लाख के निवेश पर 45 लाख रुपए का मुनाफा हुआ होता। जो की कोई भी प्रकार के निवेश विकल्प से कई गुना ज्यादा रिटर्न है।

 

70% बढ़ा कंपनी का मुनाफा :

अगर XPRO India के नतीजो की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे XPRO India को 17 करोड़ रुपए का शुध्ध मुनाफा हुआ है। जबकि पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे यह मुनाफा करीब 10 करोड़ रुपए का ही था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से XPRO India का मुनाफा करीब 70% से बढ़ चुका है।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी बात करे तो कंपनी का मुनाफा पिछली मतलब की वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे 12 करोड़ रुपए का था। जो की इस चौथी तिमाही मे 17 करोड़ रुपए हो चुका है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 40 % से बढ़ा है।

अगर बात करे कंपनी की आय की तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे XPRO India की आय करीब 143 करोड रुपए आयी है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 148 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 5 करोड़ रुपए की कमी आयी है।

यहा पढे : 1 साल मे 17 गुना हुआ यह शेयर, निवेशको पर कर दी पैसो की बारिश।

लेकिन अगर तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे XPRO India की आय करीब 111 करोड़ रुपए थी। यह आय इस तिमाही मतलब की चौथी तिमाही मे 143 करोड़ रुपए हुई है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 32 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी हुई है।

मतलब कुल मिलाकर इस तिमाही मे XPRO India के नतीजे बहुत बढ़िया रहे है एसा कहा जा सकता है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो XPRO India है वह कंपनी जिसने निवेशको का पैसा सिर्फ 2 ही साल मे 46 गुना कर दिया है। यदि इन 2 साल मे किसी किस्मत वाले व्यक्ति ने इस कंपनी मे निवेश किया होता तो उस पर तो पैसो की बारिश हो चुकी होती। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।