दोस्तो हम सब जानते है की हाल मे ही RBI ने बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए 2 बार ब्याज दरो मे बढ़ौतरी की है। जिसके बाद कई बेंकों ने अपने वहाँ पर FD की ब्याज दर भी बढ़ा दी है। जिस से अब निवेशको को ज्यादा ब्याज मिलेगा। लेकिन अगर यह ब्याज की बात करे तो अभी यह ब्याज 6% तक का भी नहीं है। जो की बहुत कम है। हालांकि यह एक जोखिम न लेने वाले निवेशको के लिए तो बढ़िया है।
लेकिन अगर आप जोखिम लेने की क्षमता रखते है तो आप शेयर बाज़ार मे भी थोड़ा बहुत निवेश कर सकते है। आज हम आपको एसी 5 कंपनियो के बारे मे जानकारी देने वाले है जिसमे हाल ही मे Experts ने खरीददारी की सलाह दी है। उनके हिसाब से आपको इनमे 25% तक का मुनाफा मिल सकता है, जो की FD के ब्याज से करीब 4 गुना से भी ज्यादा है।
Table of Contents
25% तक मुनाफा दे सकते है यह 5 दमदार शेयर :
हालांकि आपको निवेश से पहले जान लेना जरूरी है की हम यहा पर शेयर बाज़ार मे निवेश करने की बात कर रहे है। शेयर बाज़ार मे FD से ज्यादा जोखिम होता है। कोई भी निवेश से पहले यह बात जान लीजिएगा।
हमने यहा पर नीचे उन 5 कंपनियो के बारे मे जानकारी दी है। जिनमे उनके नाम, अभी उनका शेयर का price और Experts द्वारा दिए गए शेयर price के target भी दिए है।
1) Bank of Baroda :
25% तक मुनाफा देने वाली list मे सबसे पहले नंबर पर है, Bank Of Baroda. ब्रोकरेज फर्म Edelweiss ने Bank of Baroda के शेयर पर खरीददारी करने की सलाह दी है। इसके साथ उन्होने Bank of Baroda के शेयर के लिए 120 रुपए प्रति शेयर का टार्गेट भी दिया है।
यहाँ पढे : ₹278 जा सकता है Tata का यह दमदार शेयर, Experts ने कहा खरीदो।
अभी Bank of Baroda के शेयर का price करीब 100 रुपए का है। मतलब यहाँ से निवेशको को करीब 20% का मुनाफा मिल सकता है। यदि कोई निवेशक यहाँ पर 1 लाख निवेश करता है तो उसे 20 हजार का मुनफा मिल सकता है।
2) Zomato :
इस लिस्ट मे दूसरे नंबर पर है Zomato. जी हाँ Zomato पर जियोजित ब्रोकरेज ने खरीददारी की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होने Zomato के शेयर के लिए करीब 84 रुपए प्रति शेयर का target भी दिया है।
अभी Zomato का शेयर करीब 67 रुपए चल रहा है। मतलब निवेशको को यहाँ से करीब 25% का रिटर्न मिल सकता है। यदि कोई व्यक्ति अभी zomato मे 1 लाख का निवेश करे तो experts के मुताबिक उसे 25% का मुनाफा हो सकता है।
3) Cyient :
तीसरे नंबर पर है Cyient. इस पर ICICI Securities ने खरीददारी की सलाह दी है। इसके साथ Cyient के शेयर पर 977 रुपए प्रति शेयर का target भी दिया है।
अभी Cyient का शेयर करीब 785 रुपए चल रहा है। मतलब निवेशको को यहाँ से करीब 24% का रिटर्न मिल सकता है। 1 लाख के किए गए निवेश पर करीब 24 हजार का मुनाफा मिल सकता है।
4) MCX :
चौथे नंबर पर है MCX. जी हाँ MCX पर ICICI Direct ने खरीददारी की सलाह दी है। साथ ही उन्होने MCX के शेयर के लिए करीब 1600 रुपए प्रति शेयर का target भी दिया है।
अभी MCX का शेयर करीब 1245 रुपए चल रहा है। मतलब निवेशको को यहाँ से 1 लाख रुपए के निवेश पर करीब 28 हजार रुपए का मुनाफा हो सकता है।
5) Mahindra & Mahindra :
आखरी नंबर पर है M&M . M&M पर जियोजित ब्रोकरेज ने खरीददारी की सलाह दी है। साथ ही उसके शेयर के लिए करीब 1173 रुपए प्रति शेयर का target भी दिया है।
यहाँ पढे : 4 महीनो मे 65 गुना हुआ यह शेयर, निवेशको पर कर दी पैसो की बारिश।
अभी M&M का शेयर करीब 1004 रुपए चल रहा है। मतलब निवेशको को यहाँ से करीब 16% का रिटर्न मिल सकता है।
निष्कर्ष :
तो दोस्तो यह थी वह 5 कंपनियाँ जो की experts के मुताबिक यहा से करीब 25% का मुनाफा दे सकती है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।
Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है।