Abbott India Dividend News Hindi

दोस्तो इस से पहले हमने आपको एक एसी कंपनी के बारे मे जानकारी दी थी जो की अपने निवेशको को 200 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली थी। आज हम आपको एक एसी कंपनी के बारे मे जानकारी देंगे जो की अपने निवेशको को जल्द ही हर शेयर पर 275 रुपए का dividend देने वाली है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी ?

 

हर शेयर पर ₹275 dividend देगी यह कंपनी :

Dividend एक एसी राशि है जो लेने के लिए निवेशको को अपने पास के शेयर बेचने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ record date के दिन ही उनके पास उस कंपनी के शेयर होने चाहिए। बाकी काम कंपनी खुद कर देती है। आज हम जिस कंपनी के बारे मे बताने वाले है उस कंपनी का नाम है Abbott India. जी हा Abbott India ही है वह कंपनी जिसने अपने निवेशको को कुल 275 रुपए प्रति शेयर का dividend देने का ऐलान किया है। जिसमे से 1450% dividend सामान्य dividend है और दूसरा एक special dividend है जो की 1300% का है वह भी कंपनी देने वाली है।

यहा पढे : ₹38 हजार कमा सकते है इस bank के शेयर से, Experts ने कहा खरीदो।

अभी Abbott India के शेयर की face value करीब 10 रुपए चल रही है। मतलब की कंपनी अपने निवेशको को 1450% के हिसाब से 145 रुपए प्रति शेयर का सामान्य dividend देगी और 1300% के हिसाब से 130 रुपए प्रति शेयर का Special Dividend देगी। मतलब की कंपनी कुल मिलाकर अपने निवेशको को करीब 275 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। हालांकि अभी कंपनी ने इस dividend के लिए record date किस दिन है उसका ऐलान नहीं किया है। लेकिन 10 August को कंपनी की AGM है, उसके बाद शायद इसका ऐलान हो जाएगा।

 

38% बढ़ा कंपनी का मुनाफा :

अगर Abbott India के नतीजो की बात करे तो कंपनी को वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 211 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 152 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 38% से बढ़ा है। यदि कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो कंपनी की आय वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 1255 करोड़ रुपए की रही। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 1096 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 14% से बढ़ी है।

तिमाहि दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो कंपनी का मुनाफा वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे करीब 199 करोड़ रुपए का था। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 211 करोड़ रुपए का हो चुका है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 12 करोड़ रुपए से बढ़ा है। अगर कंपनी की आय की बात करे तो कंपनी की आय वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे करीब 1224 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 1255 करोड़ रुपए की रही। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 31 करोड़ रुपए की बढ़त देखने को मिली है।

 

एसी है कंपनी की आर्थिक स्थिति :

अगर Abbott India की आर्थिक स्थिति के बारे मे बात करे तो अभी कंपनी पर करीब 152 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। साथ ही कंपनी के पास करीब 2799 करोड़ रुपए का खुद का पैसा reserves के रूप मे है। शेयर केपिटल भी 27 करोड़ रुपए का है। मतलब की कंपनी के पास कर्ज़ से कई ज्यादा खुद का पैसा है। जो की एक बहुत अच्छी आर्थिक स्थिति दर्शाता है।

यहा पढे : 40% मुनाफा देगा इस bank का शेयर, अभी दांव लगाने पर मिलेगा जबरदस्त मुनाफा।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Abbott India है वह कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को 275 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।