apollo-tyres-stock-price-target-2023Apollo Tyre stock price target

दोस्तो जैसे की आपको पता ही होगा की अभी ज़्यादातर कंपनियाँ अपने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर रही है। बहुत सी कंपनियो के नतीजे आ चुके है तो कुछ के बाकी है। नतीजो के साथ साथ बहुत सी कंपनियाँ अपने निवेशको के लिए dividend का ऐलान भी कर रही है। आज हम आपको एसी 3 कंपनियो के बारे मे बताने वाले है जिन्होने अपने निवेशको को बड़ा dividend देने का ऐलान किया था और अभी कुछ ही दिनो मे उसी record date भी आने वाली है।

 

यह 3 कंपनियाँ देगी निवेशको को बड़ा dividend :

यह 3 कंपनियाँ एसी है जो कि सिर्फ कुछ ही दिनो मे अपने निवेशको को dividend देने के लिए उनकी list देखने वाली है। इस list मे जिन लोगो का नाम होगा उन लोगो को ही यह कंपनियाँ dividend देंगी। यह जिस तारीख को निवेशको की list निकालने वाली है उस date को record date कहा जाता है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनियाँ और किस दिन है उनकी record date.

 

1) Indian Motor Parts Limited :

इन कंपनियो मे सबसे पहली है Indian Motor Parts limited. यह कंपनी अपने निवेशको को 130% का dividend देने वाली है। अभी Indian Motor Parts कंपनी के एक शेयर की face value 10 रुपए है। मतलब 130% के हिसाब से यह कंपनी अपने निवेशको को 13 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी।

यहाँ पढे :  बड़ा dividend देने वाले है Tata के यह दमदार शेयर, यह है Record date 

यह dividend किन किन निवेशको को देना है वह देखने के लिए कंपनी ने 10 जून 2022 को ही record date रखी है। मतलब यदि किसी व्यक्ति को इस कंपनी से 13 रुपए प्रति शेयर का dividend चाहिए तो उसके demat account मे 10 जून के दिन इस कंपनी के शेयर होने चाहिए।

 

2) Welspun Corp :

बड़ा dividend देने वाली कंपनियो की लिस्ट मे दूसरे नंबर पर है, Welspun Corp. इस कंपनी ने अपने निवेशको के लिए 100% के dividend का ऐलान किया था। अभी कंपनी की face value करीब 5 रुपए की है। उस हिसाब से निवेशको को यह कंपनी 5 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है।

इस कंपनी ने भी dividend देने के लिए निवेशको की list निकालने के लिए 10 जून को ही dividend की record date के रूप मे चुना है। मतलब 10 जून को अगर आपके demat account मे इस कंपनी के शेयर है तो ही आपको कंपनी 5 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी।

 

3) Asian Paints :

Paint sector की दिग्गज कंपनी Asian Paints भी इस लिस्ट मे है। इस कंपनी ने भी अपने निवेशको को dividend देने का ऐलान किया था। इसने तो अपने निवेशको को 1550% का dividend देने का ऐलान किया था। अभी Asian Paints के शेयर की face value करीब 1 रुपए की है। इस हिसाब से यह कंपनी अपने निवेशको को 15.50 रुपए प्रति शेयर का dividend बाटेगी।

यहाँ पढे : 3 महीनो मे 5 गुना हुआ इस कंपनी का शेयर, निवेशक ने बनाया मौटा पैसा।

इस तीसरी कंपनी ने भी अपने निवेशको की list check करने के लिए 10 जून को ही record date के रूप मे चुना है। मतलब यदि आपके पास 10 जून के दिन Asian Paints के शेयर आपके demat account मे होंगे तभी आपको कंपनी 15.50 रूपए प्रति शेयर का dividend देगी।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो यह थी वह 3 कंपनियाँ जो अपने निवेशको को बड़ा dividend देने वाली है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।