bata india dividend news hindi

शेयर बाज़ार मे dividend एक एसी कमाई है जिसमे निवेशको को शेयर बेचने की जरूरत नहीं होती है। उन्हे सिर्फ यही देखना है की उनके demat account मे कंपनी के शेयर कंपनी द्वारा जाहीर की गई record date पर हो। Record date वह दिन है जिस दिन कंपनी अपने शेयर धारको की लिस्ट निकालती है और फिर उनही निवेशको को कंपनी dividend देती है। आज हम आपको एक जूता बनाने वाली कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को 1090% dividend देने वाली है उसके बारे मे जानकारी देने वाले है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी ?

 

1090% का dividend देगी यह जूते की कंपनी :

हम जिस कंपनी के बारे मे बात कर रहे है उस कंपनी का नाम है Bata India . इसके बारे मे तो आप जानते ही होंगे। कुछ टाइम पहले ही कंपनी ने अपने निवेशको को 1090% dividend देने का ऐलान किया था। अभी इसके शेयर की face value करीब 5 रुपए चल रही है। मतलब की निवेशको को यहा से 1090% के हिसाब से करीब 54.5 रुपए प्रति शेयर का dividend दिया जाएगा।

हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके लिए कोई record date जाहीर नहीं की है। लेकिन कंपनी की Board Meeting 11 August के दिन है। उसके बाद शायद कंपनी की तरफ से dividend के लिए record date का ऐलान हो जाए।

यहा पढे : जल्द ही बड़ा dividend देने वाली है यह दमदार 5 कंपनिया, यह है Record Date.

 

1.5 महीने मे दिया बड़ा मुनाफा :

अगर Bata India के शेयर के बारे मे बात करे तो कंपनी का शेयर निवेशको को सिर्फ पिछले 1.5 महीने मे ही बड़ा मुनाफा दे चुका है। 20 जून 2022 के दिन कंपनी का शेयर बाज़ार के साथ 1628 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ था।

जो की 2 august के दिन करीब 1999 रुपए प्रति शेयर पर बाज़ार के साथ बंद हुआ। मतलब की करीब करीब 1.5 महीने के अंदर ही इसके शेयर मे 370 रुपए प्रति शेयर की तेज़ी देखने को मिली है। अगर प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो निवेशको को सिर्फ पिछले 1.5 महीने मे ही 22% का मुनाफा मिला है। जो की 1 साल की FD मे मिलने वाले मुनाफे से कई ज्यादा है।

 

नुकसान से मुनाफे मे आयी कंपनी :

जैसे की आप जानते ही है 2020 मे किए गए lockdown के कारण ज़्यादातर सभी कंपनियो के व्यापार मे नुकसान हुआ है। जिसमे यह कंपनी भी सामील है। लेकिन धीरे धीरे कंपनी नुकसान से मुनाफे मे आ रही है। कंपनी को वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 63 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे सिर्फ 29 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा दुगना हुआ है।

यहा पढे : हर शेयर पर ₹275 dividend देगी यह कंपनी, निवेशको की तो बल्ले बल्ले।

अगर पूरे वित्तवर्ष की बात करे तो वित्तवर्ष 2021 मे कंपनी को चारो तिमाही मे मिलकर करीब 89 करोड़ रुपए का नुकसान था। जो की पिछले वित्तवर्ष मतलब की वित्तवर्ष 2022 मे करीब 103 करोड़ रुपए के मुनाफे मे बदल चुका है। मतलब की वित्तवर्ष के हिसाब से भी कंपनी नुकसान से मुनाफे मे आ रही है। हालांकि अभी कंपनी ने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे जाहीर नहीं किए है, लेकिन जल्द ही वह नतीजे भी जाहीर हो जाएंगे। जिसमे भी experts की उम्मीद के मुताबिक कंपनी को अच्छा मुनाफा होगा।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Bata India है वह जूता बनाने वाली कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को बड़ा dividend देगी। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।