apollo-tyres-stock-price-target-2023Apollo Tyre stock price target

जैसे की आप जानते ही है की शेयर बाज़ार मे बहुत से अलग अलग तरह के business करने वाली कंपनियाँ listed है। इनमे से कुछ बिज़नस एसे है जिसमे कंपनियो को बड़ा मुनाफा मिलता है। आज हम आपको एसी ही एक Cold Drink बनाने वाली कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जिसका मुनाफा करीब 2.5 गुना हो चुका है। इस खुशी मे वह अपने निवेशको को बड़ा dividend देने वाली है तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी ?

 

मुनाफा 2.5 गुना हुआ तो कंपनी देगी आपको बड़ा dividend :

यहा हम जिस Cold Drink बनाने वाली कंपनी के बारे मे बात कर रहे है उस कंपनी का नाम है Varun Beverages. यह कौनसी Cold Drink बनाती है ? यही सोच रहे है ना आप ? इस कंपनी के पास Pepsico की सबसे बड़ी Franchisee है। मतलब की यह कंपनी Pepsi नाम से Cold Drink बनाती है। हाल ही मे इसने अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे कंपनी का मुनाफा करीब 2.5 गुना हो चुका है।

यहा पढे : 1 महीने मे 60 हजार रुपए का मुनाफा दिया Rakesh जी के इस शेयर ने, मिल गया बड़ा मुनाफा।

इस खुशी मे कंपनी ने अपने निवेशको को बड़ा dividend देने का ऐलान किया है। कंपनी अपने निवेशको को जल्द ही 2.5 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी। मतलब की अगर किसी के पास इस कंपनी के 100 शेयर होंगे तो कंपनी उसे 250 रुपए का कुल dividend देगी। यह dividend किन किन निवेशको को देना है उनकी लिस्ट निकालने के लिए कंपनी ने 12 august के दिन record date तय की है। इस दिन जिन निवेशको के demat account मे इस कंपनी के शेयर होंगे कंपनी सिर्फ उनही निवेशको को dividend देगी।

 

2.5 गुना हुआ इस बार का मुनाफा :

Varun Beverages ने हाल ही मे अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे कंपनी को करीब 787 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 308 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा 2.5 गुना से भी ज्यादा बढ़ा है। अगर कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे कंपनी की आय करीब 4955 करोड़ रुपए की रही। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 2450 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय भी करीब 2 गुनी हो चुकी है।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 254 करोड़ रुपए का था। यह मुनाफा इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 787 करोड़ रुपए का हो चुका है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से तो कंपनी का मुनाफा करीब 3 गुना से भी ज्यादा हो चुका है। यदि कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 2827 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 4955 करोड़ रुपए की रही। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय करीब 75% से बढ़ी है।

यहा पढे : FD से 7 गुना ज्यादा मुनाफा देगी यह Finance कंपनी, कमा सकते है बड़ा पैसा।

मतलब की इस बार के Varun Beverages के नतीजे साल दर साल और तिमाही दर तिमाही दोनों के हिसाब से बड़े ही शानदार रहे है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Varun Beverages है वह Cold Drink बनाने वाली कंपनी जिसका मुनाफा इस बार 2.5 गुना हो चुका है और उस खुशी मे कंपनी अपने निवेशको को 2.5 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।