Spacenet Enterprises India Ltd

दोस्तो शेयर बाज़ार एक एसी जगह है जहा पर बड़ा पैसा बन सकता है। इसमे कई एसी कंपनियाँ है जो की निवेशको को बड़ा रिटर्न दे चुकी है। लेकिन बड़ा रिटर्न पाने के लिए आपको सही समय पर अच्छी कंपनी मे निवेश करना पड़ता है। वरना यहा जितना पैसा बन सकता है उतना बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

जैसे आपने Title मे पढ़ा ही होगा, आज हम आपको जिस कंपनी के बारे मे बताएँगे उसका शेयर 1 साल मे 10 गुना हो चुका है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी जिसने निवेशको पर पैसो की बारिश कर दी है।

 

1 साल मे 10 गुना हुआ इस कंपनी का शेयर :

पिछले 1 साल मे जिस कंपनी का शेयर 10 गुना हुआ है उसका नाम है Brightcom Group . जी हा यही वह कंपनी है जिसका शेयर निवेशको पर 1 ही साल मे पैसो की बारिश कर चुका है। इसका शेयर 2 जुलाई 2021 मे मतलब की करीब 1 साल पहले 11.80 रुपए पर चल रहा था।

अभी 1 साल के बाद Brightcom Group का शेयर 117 रुपए पर चल रहा है। मतलब सिर्फ पिछले 1 ही साल मे निवेशको का पैसा करीब 10 गुना कर दिया है इस कंपनी ने। अगर किसी किस्मत वाले निवेशक ने 1 साल पहले इसमे 1 लाख निवेश किया होता तो उसका आज 10 लाख बन चुका होता।

यहा पढे : 250% तक dividend देगी यह 2 कंपनियाँ, Click कर के जाने Record Date.

अगर आपने भी एसी किसी कंपनी मे निवेश किया होता तो आपका पैसा भी कई गुना हो चुका होता।

 

60% बढ़ा कंपनी का मुनाफा :

बाकी कंपनियो की तरह Brightcom Group कंपनी भी अपने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर चुकी है। जिसमे कंपनी को करीब 223 करोड़ रुपए का शुध्ध मुनाफा हुआ है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 140 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से Brightcom Group का मुनाफा करीब करीब 60% से बढ़ा है।

अगर कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे Brightcom Group की आय करीब 1240 करोड़ रुपए रही है। जबकि पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे Brightcom Group की यह आय करीब 699 करोड़ रुपए की थी। मतलब की कंपनी के मुनाफे की तरह कंपनी की आय मे भी 77% बढ़त देखने को मिली है।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो Brightcom Group का शुध्ध मुनाफा वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे करीब 371 करोड़ रुपए का था। जो की चौथी तिमाही मे घटकर 223 करोड़ रुपए का रह गया है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से Brightcom Group का शुध्ध मुनाफा करीब 40% से कम हो चुका है।

साथ ही तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय की बात करे तो तीसरी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 2021 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे घटकर करीब 1240 करोड़ रुपए की रह गई है। मतलब की शुध्ध मुनाफे की तरह ही कंपनी की आय मे भी तिमाही दर तिमाही के हिसाब से करीब 40% की कमी आयी है।

यहा पढे : 62% मुनाफा दे सकता है इस tyre कंपनी का शेयर, Experts ने कहा खरीदो।

तो दोस्तो कुल मिलाकर Brightcom Group के इस बार के नतीजे साल दर साल के हिसाब से देखे तो बहुत अच्छे है लेकिन तिमाही दर तिमाही के हिसाब से यह नतीजे काफी कमजोर है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Brightcom Group का वह शेयर है जो निवेशको को 1 साल मे मालामाल कर चुका है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।