Jai Corp Promoter Buying News HindiJai Corp Promoter Buying News Hindi

दोस्तो जैसे की आप जानते ही है अभी ज़्यादातर कंपनियो के चौथी तिमाही के नतीजे आ रहे है। इसी कड़ी मे आज हम आपको एक एसी कंपनी के बारे मे बताने वाले है, जिसका चौथी तिमाही का मुनाफा करीब 46% से बढ़ा है और खुश होकर कंपनी अपने निवेशको को 30% का dividend दे रही है।

 

चौथी तिमाही मे बढ़ा 46% का मुनाफा :

देश की सबसे बड़ी कोइला देने वाली कंपनी Coal India के वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे आ चुके है। जिसमे कंपनी का शुध्ध मुनाफा करीब 6715 करोड़ रुपए का आया है। यह मुनाफा वित्तवर्ष 2021 की इसी तिमाही मे करीब 4589 करोड़ रुपए था। मतलब की अगर साल दर साल की बात करे तो कंपनी ने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे वित्तवर्ष 2021 की चौथी तिमाही से करीब 46% का शुध्ध मुनाफा बढ़ाया है।

अगर कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 34495 करोड़ रुपए रही। जबकि वित्तवर्ष 2021 की चौथी तिमाही मे यह आय 27924 करोड़ रुपए की थी। मतलब अगर साल दर साल की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 मे कंपनी की आय वित्तवर्ष 2021 की चौथी तिमाही से करीब 24% ज्यादा हुई है।

 

यहाँ पढे : 1300 रुपए तक जा सकता है LIC का शेयर, इन Experts ने दी Hold करने की राय। 

 

QOQ भी मुनाफा बढ़ा 47% से :

साल दर साल के हिसाब से तो Coal India का मुनाफा 46% बढ़ा ही है लेकिन quarter on quarter के हिसाब से भी Coal India का शुध्ध मुनाफा करीब 47% से बढ़ा है। जैसे की हमने बताया की वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे Coal India का शुध्ध मुनाफा करीब 6715 करोड़ रहा। यह मुनाफा वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे करीब 4556 करोड़ का था।

जैसे हमने पहले ही आपको बताया की Coal India की आय साल दर साल के हिसाब से तो 24% बढ़ी है लेकिन अगर quarter on quarter के हिसाब बात करे तो Coal India की आय करीब 18% से बढ़ी है। वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे यह आय 34495 करोड़ की रही है। जो की पिछली तिमाही मतलब वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे करीब 29086 करोड़ की थी।

इस तरह Coal India के साल दर साल और quarter on quarter के दोनों नतीजे मे बहुत ही शानदार रहे है।

 

कंपनी ने किया है 30% के dividend का ऐलान :

कंपनी के नतीजे तो शानदार रहे ही है इसके साथ ही Coal India ने अपने निवेशको के लिए 30% के dividend का ऐलान भी किया है जिस से निवेशक और भी खुश है। अभी Coal India के शेयर की Face Value 10 रुपए प्रति शेयर है, जिसमे 30% के हिसाब से 3 रुपए प्रति शेयर होता है।

मतलब की कंपनी अपने निवेशको को 3 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। जैसे अगर आपके पास record date के दिन Coal India के 100 शेयर है तो आपको कंपनी 300 रुपए का dividend देगी। जो की सीधा ही आपके demat account से जुड़े आपके bank account मे जमा कर दिया जाता है।

 

यहाँ पढे : यहाँ से 2 गुना हो सकता है Paytm का शेयर, इन Experts ने दी खरीददारी की राय।

 

अभी चल रहा है 179 रुपए पर Coal India का शेयर Price :

अगर अभी Coal India के शेयर के दाम की बात करे तो आज के दिन Coal India का शेयर 179 रुपए प्रति शेयर के आस पास चल रहा है। जो की अपने 52 हफ़्तों के high 208 से करीब 28 रुपए के discount पर मिल रहा है।

साथ ही अगर Coal India के PE Ratio मतलब Price to Earnings की बात करे तो अभी Coal India का PE Ratio करीब 6.35 चल रहा है। मतलब अभी coal india का शेयर अपने शुध्ध मुनाफे से करीब 6.35 गुना ही है।

निष्कर्ष : 

तो दोस्तो Coal India वह कंपनी थी जिसका मुनाफा 46% से बढ़ा है और उसने अपने निवेशको के लिए 30% के dividend का ऐलान किया है।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।