dividend discount model hindi
5/5 - (1 vote)

Dividend Discount Model.

दोस्तों पिछली Post में हम Stock Valuation के लिए जरुरी Weighted average को समझ चुके है।

अब आज हम Stock Valuation के एक सामान्य तरीके के बारे में उदाहरण ले कर सीखेंगे।

यह तरीका है, Dividend Discount Model.


तो आइए पहले जानते है की,

 

Dividend Discount Model क्या है ? (Dividend Discount Model in Hindi)

Dividend Discount Model कंपनीओ द्वारा दिए जाने वाले dividend की मदद से उसके शेयर के दाम का अनुमान लगाने का एक तरीका है।

बहुत सी ऐसी कंपनियां है, जो अपने शेयर धारको को लगातार हर साल dividend देती है।

इस तरीके में हम ऐसी ही कंपनीओ द्वारा दिए जाने वाले dividend की हर साल की growth का पता लगाते है।

फिर उस growth की मदद से आने वाले साल में वह कितना dividend देगी उसका अनुमान लगाते है।

और इन दोनों के साथ कंपनी की cost of equity capital के मदद से हम उसके एक शेयर का दाम खोजते है।

आज हम एक उदाहरण से इसको समझेंगे।

लेकिन पहले जान लेते है, की

 

Dividend Discount Model का Formula क्या है ?

इस तरीके से कंपनीओ के शेयर का दाम खोजने का formula इस प्रकार है :

dividend-discount-model

Cost of equity capital क्या है ?

Cost of equity capital में equity capital का मतलब है, कंपनी ने शेयर जारी कर के जुटाया हुआ पैसा।

वैसे तो शेयर बेचकर पैसा जुटाने पर कंपनी को कोई ब्याज देना नहीं पड़ता लेकिन जिन लोगो ने कंपनी में अपने पैसे निवेश किए है, वह अपने पैसो पर रिटर्न की आशा तो रखते ही है।

यह निवेशक जितने रिटर्न की आशा रखते है, उसी को कंपनी का cost of equity capital कहते है।

और इस cost of equity capital को हम सामान्य तौर पर 20 % लेते है।

क्युकी अभी fixed deposit में भी 7 % तक निश्चित ब्याज मिलता है, जो बहुत सुरक्षित निवेश है।

इसके आलावा debt mutual fund भी 9 से 10 % तक रिटर्न देता है।

और equity mutual fund जिसमे बहुत सी कंपनीओ में निवेश किया जाता है, जिस से जोखम diversify हो जाता है उसमे भी 15 % तक का रिटर्न तो मिलता है।

लेकिन यहाँ तो हम सिर्फ एक कंपनी में निवेश की बात कर रहे है, इस लिए कम से कम हमें 20 % रिटर्न की आशा तो रखनी ही चाहिए।

इस लिए हमारे लिए यह cost of equity capital 20 % होगा।

अब हम जानते है की,

 

Dividend discount model से कंपनी का Valuation कैसे करे ?

इस तरीके से कंपनी के शेयर का दाम पता कैसे करते है इसको समझने के लिए हम यहाँ पर कंपनी A के शेयर का दाम खोजेंगे।

कंपनी A जिसने पिछले 5 साल में कुछ इस प्रकार dividend दिए है।

Year20152016201720182019
Dividend (in Rs.)1010.5011.02511.57612.15

इस पर से आपको पता चला होगा की कंपनी A हर साल अपना dividend 5 % बढ़ा रही है।

इस लिए हम हर साल की dividend की growth को 5 % लेंगे।

अब साल 2019 में कंपनी ने 12.15 रुपए का dividend दिया था जिस से 2020 के dividend का अनुमान 12.75 रुपए होगा।

और ऊपर दिए गए dividend discount model में stock price के formula से

कंपनी A के 1 शेयर का दाम कुछ इस तरह मिलेगा :

dividend-discount-model


जिसमे से आप देख सकते है,की कंपनी A के 1 शेयर का दाम 81 रुपए आया।

इसी तरह हम जो कंपनियां बहुत सालो से लगातार dividend दे रही हो उसके एक शेयर के दाम का अनुमान लगा सकते है।

हा लेकिन इस तरीके में कुछ धारणाएँ ली गई है जो इस प्रकार है :

 

धारणाएँ :

 

1) Cost of equity 20 % ली गई है।

इस तरीके में हमने cost of equity capital 20 % लिया है, जो निश्चित नहीं हो सकता।


क्युकी cost of equity capital का मतलब है, निवेशक को कंपनी से कितने रिटर्न की आशा है, जो हर एक निवेशक के लिए अलग अलग होती है।

इस लिए अलग अलग निवेशक अपने अनुसार cost of equity capital लेते है।

आप भी अपने अनुसार यह ले सकते है।

 

2) कंपनी Dividend देगी और पिछले सालो की growth के अनुसार ही देगी :

इस तरीके में हमने यह धारणा भी ली है, की कंपनी A साल 2020 में भी dividend देगी।

जो सच नहीं भी हो सकता।

क्युकी कंपनी के लिए dividend देना जरुरी नहीं होता और अगर वो न चाहे तो dividend न भी दे।

इसके आलावा यह भी जरुरी नहीं है, की पिछले सालो की 2020 में भी वह 2019 से 5 % ज्यादा dividend देगी।

और यह भी जरुरी नहीं है, की साल 2020 में भी कंपनी अच्छा व्यापार कर सके।

इन धारणाओं की वजह से हम सभी कंपनीओ के शेयर का दाम इस तरीके से नहीं खोज सकते।

इस लिए हम आने वाले दिनों में stock valuation के और भी तरीके जानेंगे।

 

निष्कर्ष :

दोस्तों आज हमने Dividend Discount Model को उसके उदाहरण के द्वारा समझा।

जिसकी मदद से हम कंपनीओ के शेयर के दाम का अनुमान लगा सकते है।

उम्मीद करता हु आपके लिए यह जानकारी उपयोगी साबित होगी।

अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करना न भूले।

यहाँ पढे : Discounted Cash Flow method से कंपनी का valuation कैसे करे ?

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।