Eris Lifesciences Dividend news hindi

अगर आप अलग अलग कंपनियो से dividend लेकर पैसा कमाने के सौखिन है तो आपके लिए यह पोस्ट बहुत काम की है। आज हम आपको एसी एक कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जो की जल्द ही अपने निवेशको को 735% का dividend देने वाली है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी ?

 

जल्द ही 735% dividend देगी यह pharma कंपनी :

हम यहा पर जिस कंपनी के बारे मे बात कर रहे है वह एक Pharma कंपनी है। इस कंपनी ने हाल ही मे अपने निवेशको को 735% का dividend देने का ऐलान किया है। इस कंपनी का नाम है Eris Lifesciences Ltd. अभी इस कंपनी के शेयर की face value 1 रुपए चल रही है। मतलब की 735% के हिसाब से कंपनी अपने निवेशको को करीब 7.35 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है।

यहा पढे : Rakesh Jhunjhunwala के Portolio के इस शेयर मे मिलेगा बढ़िया रिटर्न, 5 दिन मे उछला 32%, देखे आगे का Target.

कंपनी ने इस dividend की record date 16 august के दिन रखी है। मतलब की जिन निवेशको के पास 16 august के दिन इस कंपनी के शेयर होंगे कंपनी सिर्फ उनही निवेशको को 7.35 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी। उदाहरण के तौर पर अगर आपके demat account मे 16 august के दिन इस कंपनी के 100 शेयर होंगे तो कंपनी आपको कुल 735 रुपए का dividend देगी। यह dividend कंपनी सीधा आपके demat account मे जमा कर देगी।

 

एसे रहे कंपनी के नतीजे :

अगर कंपनी के नतीजो की बात करे तो हाल ही मे Eris Lifesciences Ltd ने अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए है। जिसमे कंपनी को करीब 95 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब करीब 107 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 12 करोड़ रुपए से कम हुआ है। अगर कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे कंपनी की आय 399 करोड़ रुपए की थी। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 349 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 50 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 80 करोड़ रुपए का था। यह मुनाफा इस तिमाही मे मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 95 करोड़ रुपए का रहा। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 15 करोड़ रुपए से बढ़ा है। यदि कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 306 करोड़ रुपए की थी। यह आय इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 399 करोड़ रुपए की रही। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी कंपनी की आय मे अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

यहा पढे : ₹45 प्रति शेयर का dividend देगी यह दमदार कंपनी, यह है Record Date.

मतलब की कुल मिलाकर Eris Lifesciences Ltd के इस बार के नतीजे साल दर साल और तिमाही दर तिमाही दोनों तरीके से ठीक ठाक रहे है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Eris Lifesciences Ltd है वह कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को 735% का dividend देने वाली है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।