RCF Dividend News HindiRCF Dividend News Hindi

शेयर बाज़ार मे dividend पैसा कमाने का दूसरा रास्ता है। इसके लिए निवेशक को ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ इतना ही देखना है की Record date पर कंपनी के शेयर उसके demat account मे हो। Record Date वह तारीख है जिस दिन निवेशक के demat account मे कंपनी का शेयर होना जरूरी है। उसी दिन कंपनी अपने शेयरधारको की list निकलती है। उस दिन जिन निवेशको के पास कंपनी के शेयर होंगे कंपनी उन्ही निवेशको को dividend देगी। आज हम आपको एक बड़ी IT कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है। जो की जल्द ही अपने निवशकों को 500% का dividend देने वाली है।

 

500% dividend देगी यह बड़ी IT कंपनी :

जो कंपनी जल्द ही अपने निवेशको को 500% का dividend देने वाली है उसका नाम है, HCL TECH. दरसल हाल ही मे कंपनी अपने निवेशको को करीब 500% dividend देने का ऐलान किया है। अभी HCL TECH के शेयर की face value 2 रुपए की है। मतलब निवेशको को कंपनी 500% के हिसाब से करीब 10 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। यदि किसी के पास HCL TECH के 100 शेयर है तो कंपनी उसको 1000 रुपए का कुल dividend देगी।

यहा पढे : 1.5 गुना हो सकते है यह 3 शेयर, एक तो है Mahindra Group की बड़ी कंपनी।

किन किन निवेशको को dividend देना है उन शेयरधारको की list निकालने के लिए कंपनी ने record date 20 जुलाई को रखी है। मतलब कंपनी एक list निकालेगी जिसमे उन शेयरधारको के नाम होंगे जिनके demat account मे 20 जुलाई को कंपनी के शेयर थे। उनही शेयरधारको को कंपनी 10 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी। यदि आपको HCL TECH से dividend चाहिए तो आपको यह देखना पड़ेगा की आप 20 जुलाई के 2 कारोबारी दिन पहले ही इसके शेयर खरीद ले तभी आपके demat account मे 20 तारीख को शेयर आएंगे। तभी आपको प्रति शेयर 10 रुपए का dividend मिलेगा।

 

एसे रहे इस बार के नतीजे :

HCL TECH ने कल के दिन मे ही अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए है। जिसमे कंपनी को करीब 3283 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 3205 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 78 करोड़ रुपए से बढ़ा है।

अगर कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे कंपनी की आय करीब 23464 करोड़ रुपए की रही है। पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2022 की पहली तिमाही मे कंपनी की आय करीब 20068 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 17% की बढ़ौतरी देखने को मिली है।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 3593 करोड़ रुपए का था। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 3283 करोड़ रुपए का आया है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 9% से कम हुआ है।

यहा पढे : 110% dividend और 25% मुनाफा दे सकता है यह दमदार शेयर, यह है कंपनी ।

अगर कंपनी की आय की बात तिमाही दर तिमाही के हिसाब से करे तो कंपनी की आय वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 22597 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मे करीब 23464 करोड़ रुपए की हो चुकी है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय करीब 4% से बढ़ी है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो HCL Technologies है वह कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को करीब 500% का dividend देने वाली है। जिस से अगर आप चाहे तो dividend लेकर पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।