Mahanagar Gas dividend news hindi

शेयर बाज़ार से पैसा कमाने का एक रास्ता तो है की शेयर को कम किमत मे खरीदकर बढ़ी हुई किमत मे बेचना। दूसरा रास्ता है dividend के जरिए पैसा कमाना। दोनों ही रास्ते अपने आप मे अलग अलग है। आज हम आपको दूसरे रास्ते के बारे मे जानकारी देने वाले है। हम आज आपको एक एसी कंपनी के बारे मे बताने वाले है जो की जल्द ही अपने निवेशको को 15.5 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी ?

 

₹15.5 प्रति शेयर का dividend देगी यह CNG और PNG बनाने वाली कंपनी :

हम यहा पर जिस कंपनी के बारे मे बात करने वाले है वह कंपनी CNG और PNG (Piped Natural Gas) बनाने का काम करती है। इस कंपनी का नाम है Mahanagar Gas Ltd. हाल ही मे Mahanagar Gas ने अपने निवेशको को 155% का dividend देने का ऐलान किया है। अभी Mahanagar Gas के शेयर की face value करीब 10 रुपए चल रही है। मतलब की निवेशक को कंपनी प्रति शेयर 15.5 रुपए का dividend देगी।

यहा पढे : 2 महीने मे 2.5 गुना हुए इस कंपनी के शेयर, निवेशको पर कर दी पैसा को बारिश।

अभी किन किन निवेशको को यह dividend देना है, इसकी list निकालने के लिए कंपनी ने record date 16 august 2022 को रखी है। मतलब की जिन जिन निवेशको के पास 16 august 2022 के दिन मे कंपनी के शेयर होंगे कंपनी उनकी एक list निकालेगी। फिर उस list के हिसाब से कंपनी उन निवेशको को प्रति शेयर 15.5 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी। यदि उस list मे आपका नाम आएगा और आपके पास record date के दिन Mahanagar Gas के 100 शेयर होंगे तो कंपनी आपको 1550 रुपए का dividend देगी।

यह dividend कंपनी आपके demat account से जुड़े बैंक अकाउंट मे सीधा जमा करवा देती है। इसके लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं रहती है।

 

एसे रहे कंपनी के नतीजे :

Mahanagar Gas के नतीजो की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी को करीब 132 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जो की पिछले वित्तवर्ष की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2021 की चौथी तिमाही मे करीब 213 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 38% से कम हुआ है। यदि कंपनी की आय की बात की जाए तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 1087 करोड़ रुपए की रही है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 718 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 51% से बढ़ी है।

कंपनी की आय मे 51% की बढ़त होने के बाद भी कंपनी का मुनाफा करीब 38% कम होने के पीछे का मुख्य कारण है कंपनी के operating margins मे आयी कमी। इस तिमाही मे कंपनी के यह margins 20% के रहे है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 44% के थे।

यहा पढे : ₹2000 जाएगा इस bank का शेयर, दांव लगाने पर मिलेगा अच्छा मुनाफा।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी के नतीजो की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 57 करोड़ रुपए का था। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 132 करोड़ रुपए का हुआ है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 2.5 गुना तक हो गाय है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Mahanagar Gas है वह CNG और PNG बनाने वाली कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को 15.5 रुपए का dividend देगी।जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।