Jai Corp Promoter Buying News HindiJai Corp Promoter Buying News Hindi

दोस्तो अभी ज़्यादातर कंपनियों के वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे आ चुके है और कुछ के आना बाकी है जो आ रहे है। नतीजो के साथ साथ बहुत सी कंपनियाँ अपने निवेशको के लिए dividend का ऐलान भी कर रही है। आज हम आपको 5 एसी दमदार कंपनियो के बारे मे बताने जानकारी देने जा रहे है, जो कुछ ही दिनो मे अपने निवेशको को बड़ा dividend देने वाली है।

 

यह 5 दमदार कंपनिया देंगी बड़ा dividend :

हम आपको जिन कंपनियो के बारे मे बताने जा रहे है उन्होने कुछ हफ़्तों पहले ही dividend देने का ऐलान किया था। कुछ ही दिनो मे उनकी record date आने वाली है। जैसे की आप जानते ही है की अगर आपको किसी कंपनी से dividend चाहिए तो आपको उस कंपनी द्वारा जाहीर की गई record date के दिन आपके demat account मे उसके शेयर होने चाहिए।  तभी आपको वह कंपनी dividend देगी वरना आपका नाम dividend पाने वाले निवेशको की list मे आएगा ही नहीं।

 

यहाँ पढे : ₹1995 तक जा सकता है इस दमदार कंपनी का शेयर, कमा सकते है बड़ा पैसा।

 

तो चलिए जानते है कौनसी कौनसी है वह 5 दमदार कंपनियाँ और किस दिन है उनकी record date.

 

1) GHCL :

Chemical sector मे काम करने वाली GHCL कुछ ही दिनो मे अपने निवेशको list निकालेगी जिनको dividend देना है। कंपनी ने अपने निवेशको को दो तरह के dividend देने का ऐलान किया था। जिसमे से पहला है final dividend जो की 10 रुपए प्रति शेयर का दिया जाएगा। मतलब की record date के दिन जिसके पास इस कंपनी का शेयर होगा उसको करीब 10 रुपए प्रति शेयर का final dividend दिया जाएगा।

इसके अलावा GHCL ने एक special dividend का भी ऐलान किया है, जो की 5 रुपए प्रति शेयर का होगा। मतलब कुल मिलकर GHCL इस बार अपने निवेशको को करीब 15 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है।

Dividend देने के लिए निवेशको की list निकालने के लिए कंपनी ने record date 23 जून को मतलब 13 से 14 दिन के बाद की है। मतलब यदि आपको GHCL से कुल 15 रुपए प्रति शेयर का dividend चाहिए तो आपके demat account मे 23 जून 2022 के दिन GHCL के शेयर होने चाहिए।

 

2) DR LAL PATH LAB :

DR LAL PATH LAB ने भी कुछ सप्ताह पहले ही अपने निवेशको को करीब 6 रुपए प्रति शेयर के dividend देने का ऐलान किया था। मतलब अगर आपके पास DR LAL PATH LAB के 100 शेयर record date को होंगे तो आपको यह कंपनी 600 रुपए का dividend देगी।

यहाँ पढे : मुनाफा हुआ 4 गुना तो कंपनी ने भी कर दिया 180% के dividend का ऐलान।

Dividend देने के लिए निवेशको की list निकालने के लिए DR LAL PATH LAB कंपनी ने भी record date 23 जून को ही रखी है। मतलब यदि आपको DR LAL PATH LAB से 6 रुपए प्रति शेयर का dividend चाहिए तो आपके demat account मे 23 जून के दिन DR LAL PATH LAB के शेयर होने चाहिए।

 

3) RANE HOLDINGS :

इस लिस्ट मे तीसरे नंबर पर है RANE GROUP की कंपनी holding कंपनी Rane Holdings ltd.  इस कंपनी ने अपने निवेशको को प्रति शेयर पर 12 रुपए का dividend देने का ऐलान किया था। मतलब अगर आपके पास Rane Holdings ltd के 100 शेयर record date को होंगे तो आपको कंपनी 1200 रुपए का dividend देगी।

Dividend देने के लिए निवेशको की list निकालने के लिए Rane Holdings ltd द्वारा record date 22 जून को मतलब 13 दिन के बाद की रखी है। मतलब यदि आपको Rane Holdings ltd से dividend चाहिए तो आपके demat account मे 22 जून 2022 के दिन Rane Holdings ltd के शेयर होने चाहिए।

 

4) RANE BREAK LINING :

Rane Group की दूसरी कंपनी Rane Break Lining ने भी कुछ सप्ताह पहले ही अपने निवेशको को करीब 20 रुपए प्रति शेयर के dividend देने का ऐलान किया था। मतलब अगर आपके पास RANE BREAK LINING के 100 शेयर कंपनी द्वारा जाहीर की गई record date को होंगे तो आपको यह कंपनी 2000 रुपए का dividend देगी।

Dividend देने के लिए निवेशको की list निकालने के लिए इस कंपनी ने record date 21 जून को चुना है। मतलब यदि आपको इस कंपनी से 20 रुपए प्रति शेयर का dividend चाहिए तो आपके demat account मे 21 जून के दिन Rane Break Lining के शेयर होने चाहिए।

 

5) Computer Age Management Services Ltd :

Computer Age Management Services Ltd अपने निवेशको को करीब 12 रुपए प्रति शेयर के dividend देने का ऐलान किया था। मतलब अगर आपके पास इस कंपनी के 100 शेयर कंपनी द्वारा जाहीर की गई record date को होंगे तो आपको यह कंपनी 1200 रुपए का dividend देगी।

यहाँ पढे : ₹250 तक जा सकता है इस सरकारी कंपनी का शेयर, बड़ा पैसा कमाने का मौका।

Dividend देने के लिए इस कंपनी ने record date 24 जून को चुना है। मतलब यदि आपको इस कंपनी से 12 रुपए प्रति शेयर का dividend चाहिए तो आपके demat account मे 24 जून के दिन Computer Age Management Services Ltd के शेयर होने चाहिए।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो यह थी वह 5 दमदार कंपनिया जो की जल्द ही अपने निवेशको को बड़ा dividend देने वाली है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।