Ajanta Pharma Promoter Selling News HindiAjanta Pharma Promoter Selling News Hindi

शेयर बाज़ार मे कंपनी के promoters का शेयर खरीदना और बेचना बड़ा महत्व का माना जाता है। कुछ लोग तो सिर्फ इसी के हिसाब से खरीद बिक्री करते है। हालांकि सिर्फ इसी के हिसाब से किसी भी कंपनी के शेयर की खरीद बिक्री करना सही बात नहीं है। आपको इसके लिए बहुत सी चीजे देखनी पड़ती है। शेयर का पूरा Fundamental Analysis करना पड़ता है।

खेर आज हम आपको इस कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जिसके promoter ने खुले बाज़ार मे इसके 2240 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए है। जिसके बाद इसका शेयर 563 रुपए तक पहुच चुका है। BSE पर से मिली जानकारी के मुताबिक इस कंपनी के promoter ने खुले बाज़ार मे 4 करोड़ शेयर बेच दिए है।

यहा पढे : ₹20 प्रति शेयर डिविडेंड देगी यह C.K. Birla Group की कंपनी, मुनाफा हुआ 3 गुना, इस दिन है record date

मिली जानकारी के मुताबिक यह बिकवाली 1 फरवरी 2023 के दिन को करी गई है। साथ ही की गई इतनी बिकवाली की value करीब 2240 करोड़ रुपए की है। जिस Promoter ने इतनी बड़ी बिकवाली करी है वह Promoter Group की एक बड़ी कंपनी है। इस कंपनी का नाम है Biocon Ltd. साथ ही जिस कंपनी के 4 करोड़ शेयर खुले बाज़ार मे बेच दिए गए है, उस कंपनी का नाम है Syngene International Ltd.

शेयर फिसल कर पहुचा 563 रुपए पर :

1 महीने पहले Syngene International Ltd का शेयर 590 रुपए पर चल रहा था। जिसके बाद अभी Syngene International Ltd का शेयर करीब 563 रुपए पर आ चुका है। मतलब की 1 महीने मे इस कंपनी के शेयर मे करीब करीब 27 रुपए की कमी हुई है।

अगर किसी व्यक्ति ने इस कंपनी मे 1 महीने पहले 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो अभी उस व्यक्ति को करीब 5 हजार रुपए का नुकसान हो चुका होता। वही अगर कंपनी की वित्तीय स्थिति के बारे मे बात करे तो अभी कंपनी पर 1009 करोड़ रुपए का कर्ज़ है।

यहा पढे : अब Home Loan हुआ सस्ता, SBI ने निकाली offer, इन लोगो को मिलेगा बड़ा discount और processing fees भी माफ, यह है आखरी दिन

हालांकि इसके मुक़ाबले कंपनी के पास 2866 करोड़ रुपए reserves के रूप मे और 401 करोड़ रुपए शेयर केपिटल के रूप मे है। मतलब की अभी कंपनी के पास कर्ज़ के 1 रुपए के सामने खुद के 3 रुपए है। जो की एक अच्छी आर्थिक स्थिति सूचित करता है।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।