tcs-dividend-news-hindi-special

दोस्तो Tata group की कंपनियो ने हमेशा निवेशको को लंबे समय मे पैसा बनाकर दिया है। इसी लिए तो निवेशक इस group की कंपनियो मे निवेश करना पसंद करते है। दमदार promoter होने की वजह से अगर किसी कंपनी की हालत खराब भी होती है तो यह उस कंपनी को कुछ सालो मे ही ठीक कर देते है।

इसी भरोसे के कारण ही लोग इस group की कंपनियो मे निवेश करना पसंद करते है। आज हम आपको इसी group की एक कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है।

 

2 साल मे 10 गुना हुआ Tata का यह शेयर :

आज हम आपको जिस कंपनी के बारे मे बताने वाले है उस कंपनी ने सिर्फ 2 ही साल मे निवेशको का पैसा 10 गुना कर दिया है। यह कंपनी है TATA ELXSI . इस कंपनी का शेयर जून 2020 मे करीब 897 रुपए पर बंद हुआ था और 2 महीने पहले इस कंपनी के शेयर ने अब तक का सबसे बड़ा high 9000 से भी ऊपर बनाया है।

मतलब TATA ELXSI ने पिछले 2 साल से भी कम समय मे उनके निवेशको का पैसा 10 गुना कर दिया है। यदि किसी ने सिर्फ 2 साल पहले इस कंपनी मे 1 लाख रुपए भी निवेश किए होते तो उसे आज 10 लाख रुपए मिल रहे होते।

यहा पढे :  1090% dividend देगी यह जूते बनाने वाली कंपनी, निवेशकों पर बरसा बड़ा पैसा।

 

40% बढ़ा मुनाफा :

बाकी कंपनियो की तरह ही TATA ELXSI ने भी अपने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए है। जिसमे कंपनी को करीब 160 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष मतलब वित्तवर्ष 2021 की चौथी तिमाही मे करीब 115 करोड़ रुपए का था। मतलब साल दर साल के हिसाब से TATA ELXSI का मुनाफा करीब 40% से बढ़ा है।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो TATA ELXSI ने वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे करीब 151 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया था। जबकि इस तिमाही मतलब वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे यह मुनाफा बढ़कर करीब 160 करोड़ रुपए हो चुका है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से TATA ELXSI का मुनाफा करीब 9 करोड़ रुपए से बढ़ चुका है।

अगर बात करे कंपनी की आय की तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे TATA ELXSI की आय करीब 682 करोड़ रुपए रही है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 518 करोड़ रुपए रही थी। मतलब साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 164 करोड़ रुपए की बढ़त देखने को मिली है।

आय की बात अगर तिमाही दर तिमाही के हिसाब से करे तो पिछली तिमाही मतलब वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 635 करोड़ रुपए रही। यह आय इस तिमाही मे बढ़कर करीब 682 करोड़ रुपए हो चुकी है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी कंपनी की आय मे बढ़ौतरी देखने को मिली है।

यहा पढे : 40% मुनाफा दे सकता है यह दमदार शेयर, इन Experts ने कहा खरीदो।

मतलब कुल मिलाकर TATA ELXSI के इस बार के नतीजे काफी अच्छे रहे है। यदि कोई व्यक्ति चाहे और थोड़ा जोखम लेने की क्षमता रखता हो तो वह TATA ELXSI मे निवेश कर के अच्छा पैसा कमाने की सोच सकता है। हा लेकिन उस व्यक्ति को निवेश से पहले शेयर बाज़ार से जुड़े जोखिम के बारे मे पूरी जानकारी होनी चाहिए।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो TATA ELXSI है वह Tata Group की कंपनी जो की सिर्फ पिछले 2 ही साल मे 10 गुना हो चुकी है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।