tata motors share news today

Tata Group एक बहूत अच्छा Business Group है। इन पर निवेशको का विश्वास खूब होता है, और निवेशको के विश्वास पर यह खरे भी उतरते है। इस लिए हर कोई Tata Group की कंपनियो मे निवेश करना पसंद करता है। इस लिए आज हम आपको एक एसे Tata Group के शेयर के बारे मे बताने वाले है, जो की आपको FD से 4 गुना रिटर्न दे सकता है।

 

Tata का यह शेयर दे सकता है तगड़ा मुनाफा :

 

जी हा हम बात कर रहे है, Tata Group की large cap auto company Tata Motors की। करीब 1.5 से 2 साल मे Tata Motors का शेयर सिर्फ 2 अंको पर आ गया था। लेकिन जैसे ही उसके Business और मुनाफा बढ़ा यह शेयर किसी के रोके नहीं रुका और निवेशको को तगड़ा रिटर्न दे चुका है।

 

Experts ने दिया इतना ऊपर का target :

 

Tata Motors के बारे मे Emkay Global का कहना है, की अगले 1 साल मे वह करीब 530 रुपए प्रति शेयर तक जा सकता है। यह जानकारी दे दे की अभी के टाइम मे Tata Motors के एक शेयर का दाम 436 रुपए प्रति शेयर है। मतलब Experts के मुताबिक 1 साल मे करीब 21% का रिटर्न दे सकता है। यह भी बता दे की अभी के समय मे FD या फिर Post Office की Time Deposit मे 1 साल के लिए पैसा निवेश करने पर 5 से 5.5% का रिटर्न मिल सकता है।

लेकिन Experts के मुताबिक Tata Motors जैसी कंपनी मे 1 साल मे 21% से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है। एसे आप FD से 4 गुना से भी ज्यादा रिटर्न Tata Motors मे निवेश के द्वारा कमा सकते है।

 

Large Cap कंपनी होने से जोखिम कम :

 

शायद आप जानते ही होंगे की Large Cap शेयर एसे भरी भरखम शेयर होते है, जिसमे बाकी शेयर के मुताबिक जोखिम थोड़ा कम होता है। हालांकि इसमे थोड़ा रिटर्न भी कम मिलता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति थोड़ा safe रहकर दाव लगाना चाहता है, तो वह Tata Motors मे निवेश कर सकता है। क्यूकी Tata Motors एक Large Cap कंपनी है।

 

इस साल शुरू हुई थी Tata Motors :

 

Tata Motors की शुरुआत साल 1945 मे हुई थी। मतलब अभी Tata Motors की शुरुआत होने को करीब 77 साल हो चुके है। इतने साल मे अपने निवेशको को एक बहुत अच्छा रिटर्न दे चुकी है।

 

पिछली तिमाही मे मिला इतना मुनाफा :

tata motors share news hindi 1

Tata Motors का दिसंबर तिमाही का EBITDA करीब 7078 करोड़ रुपए था जो की सितंबर तिमाही मे करीब 4117 करोड़ रुपए था। मतलब करीब दिसंबर तिमाही का EBITDA सितंबर तिमाही के EBITDA से करीब 71% से बढ़ा था। हालांकि यह EBITDA वित्तवर्ष 2021 के दिसंबर तिमाही से करीब 47% कम था।

 

Tata Motors के बारे मे ध्यान देने वाली खास बात :

 

हालांकि Experts ने अगले 1 साल मे शेयर मे से करीब 21 % की बढ़त की बात बताई है। लेकिन आपके लिए यह जानना भी बेहद जरूरी है, की अभी Tata Motors शुध्ध मुनाफे मे नहीं है। अभी दिसंबर तिमाही मे Tata Motors का EBITDA तो 7078 करोड़ रहा था। लेकिन अगर शुध्ध मुनाफे (Net Profit) की बात की जाए तो दिसंबर तिमाही मे Tata Motors का शुध्ध मुनाफा करीब (-1518 करोड़) रहा।

जिसका मतलब है की Tata Motors को पिछली तिमाही मे शुद्ध मुनाफे की जगह पर 1518 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि एक अच्छी बात यह है की यह नुकसान सितंबर तिमाही मे उसको हुए शुद्ध नुकसान से करीब 66 % कम है।

सितंबर तिमाही मे Tata Motors को करीब 4442 करोड़ रुपए का शुध्ध नुकसान (Net Loss) हुआ था, जो की दिसंबर तिमाही मे घटकर सिर्फ 1518 करोड़ रुपए हो चुका है। मतलब उसका शुध्ध नुकसान सिर्फ सितंबर तिमाही की तुलना मे सिर्फ 34% ही रह गया है।

 

तीन गुना है कर्ज़ :

आपको यह भी बता दे की आखरी Balance Sheet के अनुसार Tata Motors पर अभी करीब 148872 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जो उसकी कुल Equity (Share Capital और Reserves दोनों मिलकर) 44677 करोड़ रुपए से तीन गुना से भी ज्यादा है। मतलब अभी कंपनी के पास खुद के पैसे से तीन गुना पैसा कर्ज़ का है।

tata motors share news in hindi

हालांकि यह कर्ज़ लेना कोई बुरी बात नहीं है, यह कर्ज़ लेने वाला उस पैसे से क्या करता है उस पर निर्भर करता है, की उसका भविष्य कैसा होगा।

 

निवेश से पहले की सतर्कता :

 

दोस्तो निवेश एक एसी चीज़ है, जो हर व्यक्ति के लिए आलग अलग प्रकार की हो सकती है। हर व्यक्ति के लिए निवेश मे जोखम लेने की क्षमता अलग अलग होती है, निवेश का समय अलग अलग हो सकता है। इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को कही पर भी निवेश करने से पहले अपनी स्थिति के अनुसार वह निवेश विकल्प है, या नहीं यह जरूर देख लेना चाहिए। क्यूकी सभी निवेश विकल्प सभी व्यक्तिओ के लिए नहीं होते।

किसी के लिए उसका निवेश किया गया पैसा आधा भी हो जाए तो वह डरता नहीं है, जब की कोई व्यक्ति सिर्फ 10% के नुकसान पर भी डर जाता है। इस लिए कोई भी निवेश विकल्प आपकी स्थिति के अनुसार है या नहीं उसी हिसाब से उसमे निवेश करे।

 

Disclaimer : 

 

दोस्तो यहाँ पर हमने आपको Tata Motors के बारे मे जानकारी दी है। हमने आपको कही पर भी आपको निवेश की सलाह नहीं दी है। इस लिए कोई भी निवेश करना या न करना यह आपका अपना फैसला होना चाहिए। हम किसी को निवेश करने या न करने की सलाह नहीं देते है।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।