tata power result news hindi

दोस्तो Tata Group और उनकी कंपनियो के बारे मे कौन नहीं जानता होगा। पीढ़ियो से चल रहे इस Group की कंपनियो मे काम करने या फिर निवेश करने के लिए भी बहुत ही उत्साहित होते है। आज हम आपको इसी group की एक कंपनी Tata Power के नतीजो के बारे मे जानकारी देने वाले है। तो चलिए जान लेते है कैसे रहे Tata Power के नतीजे?

 

Tata Power ने पेश किए नतीजे :

जैसे कि आप जानते ही होंगे की Tata Power ने हाल ही में अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिमसें कंपनी को करीब 795 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है, यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में करीब 391 करोड़ रुपए का मुनाफा था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा दुगना से भी ज्यादा हो चुका है।

अगर कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की आय करीब 14495 करोड़ रुपए की रही है। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में करीब 10363 करोड़ रुपए थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय में करीब 35% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

यहा पढे : ₹38 हजार कमा सकते है इस bank के शेयर से, Experts ने कहा खरीदो।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो Tata Power का मुनाफा वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में करीब 503 करोड़ रुपए का था, जो कि इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा करीब 795 करोड़ रुपए रहा। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब स कंपनी का मुनाफा करीब 50% से ज्यादा बढ़ा है।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय के बारे में बात करे तो कंपनी की आय वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के करीब 11960 करोड़ रुपए की थी। यह आय इस तिमाही में करीब 14495 करोड़ रुपए की रही है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 21% की बढ़त हुई है।

 

एसी है Tata Power की आर्थिक स्थिति :

अगर Tata Power की आर्थिक स्थिति की बात करे तो अभी कंपनी पर करीब 51195 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। हालांकि कंपनी के पास 22122 करोड़ रुपए के reserves के रूप मे और 320 करोड़ रुपए के शेयर केपिटल के रूप मे खुद का पैसा है। मतलब की कंपनी के पास खुद के पैसो से गुना से भी ज्यादा कर्ज़ का पैसा है। जो की एक अच्छी आर्थिक स्थिति नहीं है। लेकिन कंपनी का काम जिस तरह का है उस तरह के काम मे सभी कंपनियो पर खुद के पैसो से ज्यादा कर्ज़ का पैसा होता है।

 

2 साल मे 10 गुना तक हुआ कंपनी का शेयर :

Tata Power के शेयर के रिटर्न की बात करे तो 8 मई 2020 के दिन कंपनी का शेयर करीब 28 रुपए पर चल रहा था। उसके करीब करीब 2 साल के बाद मतलब की 8 अप्रेल 2022 के दिन कंपनी का शेयर करीब 278 रुपए पर चला गया था। मतलब की सिर्फ 2 ही साल के अंदर कंपनी के शेयर ने अपने निवेशको का पैसा करीब करीब 10 गुना तक कर दिया था।

यहा पढे : SBI Card ने दिए दमदार नतीजे, मुनाफा हुआ दुगना तो आय मे भी हुई अच्छी बढ़त।

यदि किसी भाग्यशाली व्यक्ति ने इस time पर इस शेयर मे 1 लाख रुपए का निवेश कर दिया होता तो उसका वह 1 लाख रुपए 10 लाख रुपए बन चुका होता।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो हमने यहा पर Tata Power के हाल ही मे पेश किए गए नतीजो के बारे मे जानकारी दी है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।