Syrma SGS IPO GMP Today

दोस्तो जैसे की आप जानते है की Syrma SGS IPO आ चुका है। बाज़ार मे कुछ दिनो से मंदी मे थोड़ी ब्रेक लगी है और थोड़ा सा थम चुका है। बड़े समय के बाद अभी कोई नया IPO आया है इस लिए अभी लोगो की नजर Syrma SGS के IPO पर है। आज हम आपको Syrma SGS के IPO के बारे मे एसी 10 बाते बताने वाले है, जिनको जानना कोई भी निवेशक के लिए बहुत ही जरूरी है। तो चलिए जानते है,

 

Syrma SGS के IPO मे 10 एसी बाते जो आपको जानना बहुत ही जरूरी है :

 

1) क्या करती है कंपनी ?

Syrma SGS कंपनी एक Turnkey Electronics बनाने वाली कंपनी है। साल 2004 मे चेन्नई मे शुरू की गई है। इनके product Portfolio मे Printed Circuit Board की Assemblie, RFID Products, Electromagnetic और Electromechanical Parts इसके अलावा Mother Board, Memory Devices जैसे की USB Drive (Pen Drives), Solid State Drives (SSD) जैसे कई सारे Products सामील है। इनकी Manufacturing Facilities हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक मे है।

यहाँ पढे : दुगना हो सकता है इस कंपनी का शेयर, Experts ने दिया 100% ऊपर का Target

 

2) Financial Performance क्या है?

Syrma SGS कंपनी का Financial Performance नीचे के Table मे दिया हुआ है।

ParticularsFor the year/period ended (Rs in Crore)
2022202120202019
आय 655444405357
शुध्ध मुनाफा30.6928.643.8820.97

 

3) IPO का size कितना है ?

Syrma SGS कंपनी यह IPO के द्वारा करीब 840 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। मतलब इस IPO का size करीब 840 करोड़ रुपए है। जिसमे से 74 करोड़ का offer for sell है और 766करोड़ रुपए का Fresh Issue है।

 

4) IPO के पैसो का क्या करेंगे ?

कंपनी इस IPO के पैसे के जरिए नीचे दीए गए काम करना चाहती है:

  • Manufacturing facility मे R&D के लिए और उसका Expansion करने के लिए।
  • लंबे समय के लिए Working Capital को fund करने के लिए।
  • जनरल कॉर्पोरेट पर्पस के लिए।

 

5) कब खुला है Syrma SGS IPO ?

Syrma SGS कंपनी का IPO 12 अगस्त 2022 से 18 अगस्त 2022 के दिन तक खुला रहेगा।

 

यहाँ पढे : 1.5गुना हो सकता है Tata का यह दमदार शेयर,इन Experts ने कहाँ खरीदो।

 

6) कितना है Price Band और Lot Size ?

Syrma SGS के 840 करोड़ रुपए के IPO मे कंपनी द्वारा Price band 209 से 220 रुपए प्रति शेयर का रखा गया है। साथ ही Syrma SGS IPO मे कंपनी ने 1 Lot मे 68 शेयर रखे है।

 

7) कितना निवेश करना होगा ?

जैसे की हम जानते ही है की ज़्यादातर IPO मे Price Band के ऊपरी स्तर पर ही शेयर का allotment मिलता है। Syrma SGS IPO मे Price Band 209 से 220 रुपए का था। मतलब की निवेशको को 220 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से Syrma SGS के शेयर का allotment मिलेगा।

1 Lot मे 68 शेयर है इस लिए निवेशको को 1 Lot के आवेदन के लिए करीब 14960 रुपए का निवेश करना पड़ेगा।

 

8) किस दीन है Allotment ?

Syrma SGS IPO के आवेदन के लिए आखरी दिन 18 अगस्त को है। इस के 5 दिन बाद यानी की 23 तारीख को Syrma SGS IPO मे निवेशको को allotment जाहीर किया जाएगा।

 

9) किस दिन है Listing ?

Syrma SGS IPO का allotment 23 तारीख को है। उसके बाद 24 अगस्त को जिन जिन लोगो को शेयर का allotment नहीं मिला होगा उन लोगो को उनका पैसा refund मिलेगा।

25 अगस्त को जिन लोगो को शेयर का allotment मिला है उन लोगो के demat account मे Syrma SGS के शेयर जमा किए जाएंगे। Syrma SGS के शेयरो की Listing 26 अगस्त के दिन होगी।

 

10) Syrma SGS IPO का GMP क्या है ?

अलग अलग जगह से मिली जानकारी के मुताबिक Syrma SGS IPO के लिए GMP मतलब Grey Market premium 25 रुपए चल रहा है। मतलब इस IPO मे बाज़ार के रुजान के हिसाब से 10% से 12% का Listing Gain मिल सकता है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो यह थी वह 10 बाते जो आपको Syrma SGS IPO मे निवेश से पहले जान न बेहद जरूरी है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। अगर अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर भी जरूर करे।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।